होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आजतक’ को इस्तीफा दे चुके संजय बरागटा अब इस मीडिया ग्रुप संग शुरू करेंगे पारी
‘आजतक’ को इस्तीफा दे चुके संजय बरागटा अब इस मीडिया ग्रुप संग शुरू करेंगे पारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा ने हाल ही में समूह को अपना इस्तीफा दिया है, जिसके बाद उन्हें लेकर अब खबर आ रही है कि उन्होंने जी मीडिया समूह जॉइन कर लिया हैं और जल्द ही जी के सिनर्जी हेड के तौर पर समूह अपना कार्यभार सं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा ने हाल ही में समूह को अपना इस्तीफा दिया है, जिसके बाद उन्हें लेकर अब खबर आ रही है कि उन्होंने जी मीडिया समूह जॉइन कर लिया हैं और जल्द ही जी के सिनर्जी हेड के तौर पर समूह अपना कार्यभार संभाल लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, आजतक में वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं और 15 मार्च यहां उनका आखिरी दिन होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, संजय यहां इनपुट डेस्क के इंचार्ज के पद पर अक्टूबर 2013 से कार्यरत हैं।
दो दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे संजय बीबीसी, आजतक, इंडिया टीवी और सहारा के चैनल समय के साथ टीवी पत्रकारिता का चर्चित नाम है। वे रिपोर्टर, एंकर, इनपुट हेड और चैनल हेड की तौर पर जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं।
फिलहाल वो टीवी टुडे समूह के चारों चैनल- आजतक, इंडिया टुडे, दिल्ली आजतक और तेज के पत्रकारों और एक्सपर्ट्स की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
‘आजतक’ से पहले वे इंडिया टीवी के साथ बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे। वे यहां अक्टूबर, 2011 से अक्टूबर, 2013 तक रहे।
20 सालों से भी ज्यादा समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे संजय को अपने करियर के शुरुआत में ही बीबीसी के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने अक्टूबर, 1996 से जनवरी, 1998 तक बीबीसी के साथ बतौर रिपोर्टर कम प्रड्यूसर काम किया। इसके बाद वे हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के साथ बतौर डिप्टी एडिटर के जुड़ गए और 9 सालों से भी ज्यादा समय तक काम किया। इस दौरान उन्होंने कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज और इंटरव्यूज किए।
इसके बाद वे सहारा समय नेटवर्क के नेशनल न्यूज चैनल ‘समय’ के चैनल हेड बने और इस दौरान उन्होंने प्राइम टाइम शो ‘प्राइम नाइन’ (Prime Nine) को होस्ट भी किया, जो काफी लोकप्रिय रहा। यहां वे सितंबर, 2007 से मई, 2010 तक रहे। इसके बाद वे इंडिया टीवी और फिर आजतक चैनल के साथ जुड़े।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स