होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग ने थामा राजनीति का दामन

वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग ने थामा राजनीति का दामन

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग ने राजनीति का दामन...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग ने राजनीति का दामन थाम लिया है। उन्होंने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी की सदस्यता ली। अटकलें हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह रायपुर की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्हें भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

करीब 33 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय रुचिर छत्तीसगढ़ के कई मीडिया संस्थानों में शीर्ष पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में दैनिक ‘नवभारत’ से इस्तीफा दिया था,  जहां वे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा का भी संपादकीय दायित्व संभाल रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रुचिर गर्ग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने, इसके लिए काम करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सक्रिय राजनीति में रहते हुए और बेहतर तरीके से समाज सेवा हो सकती है, यही सोचकर वह राजनीति में शामिल हुए हैं। वहीं, चुनाव लड़ने के सवाल पर रुचिर गर्ग का कहना है कि फिलहाल इस पर निर्णय नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि रुचिर गर्ग की सियासी पारी शुरू होने की अटकलें कुछ दिनों से जोरों पर थीं। माना जा रहा था कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

3 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

3 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

11 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

8 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

13 hours ago