होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजदीप सरदेसाई ने बताया, एक मंच पर डिबेट के लिए तैयार हुए राहुल और मोदी!
राजदीप सरदेसाई ने बताया, एक मंच पर डिबेट के लिए तैयार हुए राहुल और मोदी!
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई का एक ट्वीट आज दिनभर चर्चा का विषय...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई का एक ट्वीट आज दिनभर चर्चा का विषय बना रहा है। राजदीप जैसे गंभीर पत्रकार के इस ट्वीट को देख लोग हक्के-बक्के रह गए। दरअसल, राजदीप ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि वोटिंग से दो दिन पहले यानी 9 अप्रैल को राहुल गांधी और नरेद्र मोदी एक मंच पर डिबेट करने को तैयार हैं, जिसे सभी न्यूज चैनल्स दिखाएंगे, बस न्यूज एंकर और फॉर्मेट तय होना है।
बस फिर क्या था उनका ये ट्वीट बहुत तेजी से वायरल हो गया, पर जब लोग इसकी असलियत जानने के लिए व्याकुल हो रहे थे, तब पता चला कि राजदीप ने ये ट्वीट मजाकिया अंदाज में अप्रैल फूल डे के लिए किया था।
आप भी देखें राजदीप सरदेसाई का ‘अप्रैल फूल’ वाला ये ट्वीट-
BIG Breaking now: @RahulGandhi and @narendramodi have agreed to a one on one televised debate on all issues to be telecast on all news channels on April 9, 2 days before the voting begins. Exact format and anchor yet to be decided, More details soon.. watch this space!
— Citizen/नागरिक/Dost Rajdeep (@sardesairajdeep) April 1, 2019
टैग्स राहुल गांधी नरेंद्र मोदी राजदीप सरदेसाई अप्रैल फूल