होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Amarujala.com से जुड़े पीयूष शर्मा, मिली यह अहम जिम्मेदारी
Amarujala.com से जुड़े पीयूष शर्मा, मिली यह अहम जिम्मेदारी
<strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।।</strong> वरिष्ठ पत्रकार पीयूष शर्मा ने हिन्दी के प्रमुख अखबार 'अमर उजाला' की वेबसाइट ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ (Amarujala.com) में एडिटर के पद पर जॉइन किया है। पीयूष को पत्रकारिता का 11 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है और इस दौरान वे विभिन्न मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार पीयूष शर्मा ने हिन्दी के प्रमुख अखबार 'अमर उजाला' की वेबसाइट ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ (Amarujala.com) में एडिटर के पद पर जॉइन किया है। पीयूष को पत्रकारिता का 11 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है और इस दौरान वे विभिन्न मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले पीयूष शर्मा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म करने के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर चंडीगढ़ से अपनी पत्रकारिता की पारी शुरू की और बाद में पंजाब केसरी में भी काम किया। विभिन्न मीडिया संस्थानों से होते हुए उन्होंने वर्ष 2014 में ‘आज तक डॉट कॉम’ (Aajtak.com) जॉइन किया। यहां वह सीनियर असिस्टेंट एडिटर पद पर कार्यरत थे। करीब तीन वर्षों तक यहां काम करने के बाद हाल ही में उन्होंने अपनी पारी Amarujala.com के साथ शुरू की है। उनकी रिपोर्टिंग डिजिटल एडिटर संजय अभिज्ञान को होगी। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स