होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया इंडस्ट्री पत्रकारिता नहीं है, बोले वरिष्ठ पत्रकार निधीश त्यागी

मीडिया इंडस्ट्री पत्रकारिता नहीं है, बोले वरिष्ठ पत्रकार निधीश त्यागी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बीबीसी हिंदी के एडिटर निधीश त्यागी ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके  भविष्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी छ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बीबीसी हिंदी के एडिटर निधीश त्यागी ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके  भविष्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी छात्र पत्रकारिता के क्षेत्र में नए विश्वसनीय प्रतिमान स्थापित करें।

उन्होंने आगे कहा कि आज की मीडिया पूरी तरह से जमूरे का तमाशा हो गया है। आज मीडिया हाउस टीआरपी के चक्कर में एकता कपूर के डेली सोप जैसे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह समझ लेना कि मीडिया इंडस्ट्री ही पत्रकारिता है तो यह गलत है।

विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हए उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया जितनी बांग्लादेश, पाकिस्तान या अन्य देशों की मीडिया को स्वतंत्रता नहीं है। वहां कि मीडिया सरकार की भर्त्सना नहीं कर सकती लेकिन भारतीय मीडिया उनकी तुलना में ज्यादा स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि बोल सकने की जो आजादी हमारे देश में है वह किसी और देश में नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में एक्ट ऑफ करेज (Act of Courage) होना बहुत अहम है, सवाल पूछना आपका काम है और आपको पूरी शिद्दत के साथ ये करना चाहिए।

एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए त्यागी ने कहा कि जिस न्यूज फॉर्मेट से आपको आपत्ति है अगर उसे बार-बार देखते रहेंगे तो उसकी टीआरपी जस की तस बनीं रहेगी, इसलिए जब आप उसे देखना बंद कर देंगे तो चींजे बदल जाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ हिन्दुस्तान में ही रो रहा है बल्कि पूरी दुनिया में हर जगह के अलग-अलग ऑडियंस के मेंटल लेवल  से उन लेवल को लेकर ही न्यूज फॉर्मेट्स या टेम्लेट तैयार किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज हमारी मीडिया इंडस्ट्री के बाहर भी बहुत अच्छी पत्रकारिता हो रही है। मोबाइल आज कई जगह सिटिजन जर्नलिज्म का अहम हथियार बना हुआ है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

2 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

2 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

8 hours ago