होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आज एसपी होते तो पत्रकारिता के माहौल को सहन नहीं कर पाते, बोले वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार

आज एसपी होते तो पत्रकारिता के माहौल को सहन नहीं कर पाते, बोले वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 26 जून की शाम को एसपी सिंह स्मृति व्याख्यान में कई मीडिया जगत के दिग्गजों ने भाग लिया। इस मौके पर ‘हैशटैग की पत्रकारिता और खबरों की बदलती दुनिया’ विषय पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान एसपी सिंह को याद

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

26 जून की शाम को एसपी सिंह स्मृति व्याख्यान में कई मीडिया जगत के दिग्गजों ने भाग लिया। इस मौके पर ‘हैशटैग की पत्रकारिता और खबरों की बदलती दुनिया’ विषय पर परिचर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान एसपी सिंह को याद करते हुए वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार ने कहा कि आज की पत्रकारिता का जो माहौल है यदि आज एसपी सिंह जिंदा होते, फिर चाहे वह अखबार में हो या टेलिविजन में सहन नहीं कर पाते। जिन समझौते के साथ आज रहना पड़ रहा है, उनके जैसा कोई संवेदनशील व्यक्ति ये बर्दाश्त नहीं कर पाता। वे पत्रकारिता के बड़े नायकों में से एक थे।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ये कहता है कि मैं खबरों में नहीं बल्कि विज्ञापन के कारोबार में हूं, उसका वक्तव्य भी धंधे से प्रेरित रहा होगा। उसकी मंशा अपने ग्रुप की इंग्लिश बनाने की रही होगी।

मुकेश कुमार ने आगे कहा कि राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक व्यवस्था होती है, जिसे हम देख रहे हैं वह अब कब्जे में है, यहां तक मीडिया भी। उन्होंने कहा कि टेलिविजन चैनल का जो मालिक है, वही आज तय करता है कि कंटेंट कैसा होगा, क्या जाएगा, पैसा कहां से आएगा, उगाही करना है या फिर सरकारी सुविधाएं लेनी है, इत्यादि। इन परिस्थितियों में किसी पत्रकार से अपेक्षा करना कि वह साफ सुथरी पत्रकारिता करेगा, संभव ही नहीं है।

दरअसल जिस जर्नलिज्म की हम चर्चा करते आए हैं, यह उसी का एक हिस्सा है। अहम सवाल ये नहीं है कि सोशल मीडिया अच्छा है या बुरा। बड़ा सवाल ये है कि इसे कौन और कैसे इस्तेमाल कर रहा है? लेकिन सच्चाई ये है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल समृद्ध और पावरफुल लोग कर रहे हैं। वास्तव में हैशटैग मुख्यधारा की पत्रकारिता का एक्सटेंशन है।

सोशल मीडिया के जरिए आज लोगों को एक बड़ा प्लेटफार्म मिल गया है। इस प्लेटफॉर्म पर कोई भी कुछ भी लिख सकता है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

4 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

11 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

7 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

17 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago