होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने मतदाताओं से की ये अपील...
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने मतदाताओं से की ये अपील...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय भाषा सम्मेलन के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक ने आज उत्तर प्रदेश के सभी मतदाताओं के नाम एक बयान जारी करके उनसे अनुरोध किया है कि वे सभी वोट मांगने वाले उम्मीदवारों से कहे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय भाषा सम्मेलन के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक ने आज उत्तर प्रदेश के सभी मतदाताओं के नाम एक बयान जारी करके उनसे अनुरोध किया है कि वे सभी वोट मांगने वाले उम्मीदवारों से कहे कि वे अपने हस्ताक्षर हिंदी में करें और इस संकल्प की सार्वजनिक घोषणा करें। जो भी उम्मीदवार इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं करे, उसका वे बहिष्कार करें।
डॉ. वैदिक ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में खड़े हुए सभी उम्मीदवारों से प्रार्थना की है कि वे अपने सभी दस्तावेजों और बैंक खातों में हिंदी के दस्तखत ही चलाएं और इस संकल्प की सार्वजनिक घोषणा करें।
वहीं डॉ. वैदिक ने अमित शाह, नरेंद्र मोदी, मायावती, अखिलेश और राहुल गांधी से भी अपील की है कि वे अपने उम्मीदवारों के हिंदी में हस्ताक्षरों की सार्वजनिक घोषणा करवाएं। डॉ. वैदिक ने संकल्प किया है कि वे दस करोड़ लोगों के दस्तखत अंग्रेजी से बदलकर स्वभाषा में करवाएंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स