होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NEWS KA JUICE WITH BARKHA DUTT पर उठे सवाल...
NEWS KA JUICE WITH BARKHA DUTT पर उठे सवाल...
कुछ पत्रकार ऐसे हैं, जिनकी हर खबर पर सवाल उठाये जाते...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
कुछ पत्रकार ऐसे हैं, जिनकी हर खबर पर सवाल उठाये जाते हैं। बरखा दत्त भी उन्हीं में से एक हैं। आलम ये है कि बरखा चाहे अपनी कोई स्टोरी शेयर करें या फिर अपने मन की बात को शब्दों में ढालकर रखें, सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो जाती है। फ़िलहाल उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ी एक खबर को लेकर निशाना बनाया जा रहा है।
दरअसल, बरखा ने ‘द प्रिंट’ का एक विडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसका शीर्षक है ‘न्यूज़ का जूस विद बरखा दत्त’। इस विडियो में बरखा ने बताया कि कैसे चंडीगढ़ में एक सैन्य कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रिटायर्ड जनरल डीएस हुड्डा ने सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिकरण को गलत करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से कोई फायदा नहीं हुआ।
अपने विडियो में बरखा ने जनरल हुड्डा की बाइट को भी शामिल किया है। विडियो में जनरल हुड्डा यह कहते दिख रहे हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक को थोड़ा ओवरहाइप किया गया। हालांकि विडियो में उन्होंने ‘Did Not Help’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया, जिसका उल्लेख बरखा ने किया। इसी बात को लेकर अब उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है।
DS Hooda: "It was necessary to carry out Surgical Strike to send strong message to Pakistan & from the military perspective it was very successful"
— BALA (@erbmjha) January 17, 2019
How @BDUTT interpreted "DS hooda said over hype of the strikes did not help & blah blah blah". ? pic.twitter.com/4M27hEtJ2m
बाला नाम के एक यूजर ने लिखा है-‘डीएस हुड्डा ने कहा, पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी थी और सैन्य नजरिये से यह बहुत सफल रही और अब देखिये बरखा दत्त ने इसकी क्या व्याख्या की। बरखा ने ट्वीट में लिखा- कि ‘डीएस हुड्डा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का कोई फायदा नहीं हुआ’।
हालांकि, बरखा ने अपने ऊपर उठे सभी सवालों का पूरी संजीदगी से जवाब दिया। उन्होंने बाला को उत्तर देते हुए ट्वीट किया ‘मैंने कोई व्याख्या नहीं की। कुछ अख़बार पढ़ें और देखें कि उन्होंने क्या कहा’। इसके बाद अंकुर सिंह नामक यूजर ने बरखा पर हमला बोलते हुए लिखा ‘जनरल हुड्डा के बयान वाला मूल विडियो मौजूद है, लेकिन बरखा चाहती हैं कि लोग विडियो पर भरोसा न करें और अख़बार पढ़ें। बरखा स्वीकार करें कि आपने झूठ बोला है और माफ़ी मांगें’।
इसके जवाब में बरखा ने इंडियन एक्सप्रेस की खबर का लिंक शेयर करते हुए कहा ‘आप कुछ अच्छा खाएं और ट्वीट करने से पहले अच्छी तरह शोध किया करें’। इसके बाद अंकुर सिंह ने जनरल का विडियो शेयर करते हुए लिखा ‘कृपया यह विडियो देखते हुए गाय खाएं’।
Hello silly trolls -please don't make a fool of yourselves... Here is what general Hooda who led the surgical strikes said: "over hype did not help." Also condemned "political banter on both sides"..exact quotes I use. Trolls Inc should hire better folks. https://t.co/DeXnv1llaC https://t.co/SNyAO3tbOG
— barkha dutt (@BDUTT) January 18, 2019
इसके बाद ट्विटर पर बहस छिड़ गई। ट्रोल जहां बरखा को निशाना बनाते रहे, वहीं बरखा भी बराबरी से उनका सामना करती रहीं। अंकुर सिंह पर जवाबी हमला बोलते हुए उन्हीने लिखा ‘बेवकूफ ट्रोल। कृपया खुद को बेवकूफ साबित न किया करें। ट्रोल Inc को बेहतर लोग काम पर रखने चाहिए’। आमतौर पर पत्रकार इस तरह की बहस को आगे बढ़ाने में विश्वास नहीं रखते। वो ट्रोल को अपना काम करने देते हैं और खुद अपने काम में व्यस्त रखते हैं, लेकिन बरखा थोड़ी अलग हैं। उन्हें निशाना बनाने वालों को निशाना बनाना बखूबी आता है और इस मामले में भी उन्होंने यही किया।
नीचे देखें दोनों ओर से हो रही ट्विवटर वार के स्क्रीनशॉट...
टैग्स बरखा दत्त