होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस केंद्र शासित प्रदेश के सूचना सलाहकार बने वरिष्ठ पत्रकार अतुल सिंघल
इस केंद्र शासित प्रदेश के सूचना सलाहकार बने वरिष्ठ पत्रकार अतुल सिंघल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार अतुल सिंघल को केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार का सूचना सलाहकार बनाया गया है। वे अंडमान के राज्यपाल जगदीश मुखी के दिल्ली कार्यालय का कार्यभार संभालेंगे। उन्हें सूचना सहालकार के साथ-साथ राज्यपाल का निजी सचिव भी नियुक्त किया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार अतुल सिंघल को केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार का सूचना सलाहकार बनाया गया है। वे अंडमान के राज्यपाल जगदीश मुखी के दिल्ली कार्यालय का कार्यभार संभालेंगे। उन्हें सूचना सहालकार के साथ-साथ राज्यपाल का निजी सचिव भी नियुक्त किया गया है।
अतुल पिछले कई सालों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हुए हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1993 में प्रिंट मीडिया से की थी। पश्चिमी हरियाणा के एक स्थानीय हिंदी दैनिक ‘प्रेम बिन्दू समाचार’ (Prem Bindu Samachar) से उन्होंने पत्रकारिता में कदम रखा, लेकिन इस बीच वे कई अन्य समाचार पत्र-पत्रिकाओं के लिए भी लिखते रहे। उन्होंने यहां एक साल तक काम किया। यहां से अलग होने के बाद उन्होंने कुछ समय तक हरियाणा में स्ट्रिंगर के तौर पर काम किया। फिर इसके बाद वे कुछ समय तक पीटीआई के लिए बतौर फ्रीलांसर काम करते रहे।
प्रिंट मीडिया से अलग होने के बात वे 1996 में जी मीडिया ग्रुप से जुड़ गए और यहां उन्होंने 9 वर्षों तक अपना योगदान दिया। जी समूह के भक्ति चैनल ‘जी जागरण’ (Zee Jagran) के लिए उन्होंने कई प्रोग्राम्स किए। उन्होंने यहां रिपोर्टिंग और एंकरिंग भी की। जी न्यूज के लिए उन्हें चुनाव कवर करने का मौका भी मिला।
इसके बाद, वे साल 2005 में वे एस-1 (S1) के साथ चैनल की लॉन्चिंग टीम से जुड़ गए। वे यहां दिल्ली-एनसीआर के ब्यूरो चीफ के तौर पर साल 2007 तक रहे। यहां से अलग होने के बाद वे Cogent Media and Entertainment Limited में साल 2007-08 तक उन्होंने स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्हें समूह की हेल्थ मैगजीन ‘रेडिएशन गुरु’ के लिए भी लिखने का मौका मिला। यहां से अलग होने के बाद वे 2007-10 तक एमएच-वन न्यूज (MH one News) के मेट्रो एडिटर रहे। साल 2010 में वे ‘जीएनएन न्यूज’ (GNN News) के न्यूज हेड बने। साल 2011 से 2015 तक वे न्यूज एक्सप्रेस के ‘मेट्रो एडिटर’ रहे। इन दिनों उन्होंने एक निजी प्रॉडक्शन हाउस के साथ भी काम किया।
हिसार के गुरुजम्मेश्वर से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले अतुल कई सोशल ग्रुप्स से जुड़े हुए हैं। उनकी गिनती दिल्ली-एनसीआर के तेज-तर्रार रिपोर्टरों में की जाती है। उन्हें कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया जा चुका है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स