होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘IANS’ के वरिष्‍ठ पत्रकार अरविंद पद्मनाभन का निधन

‘IANS’ के वरिष्‍ठ पत्रकार अरविंद पद्मनाभन का निधन

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। वरिष्‍ठ पत्रकार और ‘IANS’ के एग्जिक्‍यूटिव एडिटर अरविंद पद्मनाभन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अगले महीने ही 50 साल के होने जा रहे पद्मनाभन दिल्‍ली में होली फैमिली अस्‍पताल में भर्ती थे, जहां उन्‍हो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

वरिष्‍ठ पत्रकार और ‘IANS’ के एग्जिक्‍यूटिव एडिटर अरविंद पद्मनाभन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अगले महीने ही 50 साल के होने जा रहे पद्मनाभन दिल्‍ली में होली फैमिली अस्‍पताल में भर्ती थे, जहां उन्‍होंने बुधवार की रात अंतिम सांस ली। शेख सराय श्‍मशान घाट पर परिजनों, मित्रों और बड़ी संख्‍या में मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में देर शाम उनका अंतिम संस्‍कार कर दिया गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने अरविंद पद्मनाभन को श्रद्धांजलि दी है। नायडू ने कहा, ‘अनुभवी और वरिष्‍ठ पत्रकार अरविंद पद्मनाभन की अचानक और असामयिक मृत्यु से मैं बहुत दुःखी हूं।’ अपने ट्वीट में नायडू ने पद्मनाभन के निधन को मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने भी ट्वीट के जरिये पद्मनाभन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘ईश्‍वर पद्मनाभन के परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।’

पद्मनाभन के परिवार में मां शांता देवी, पत्‍नी पूना और बेटी तारा हैं। उनके पिता जी. पद्मनाभन ने कई वर्षों तक ‘प्रेस इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (Press Institute of India) और ‘इंडियन एंड ईस्‍टर्न न्‍यूजपेपर्स सोसायटी’ (IENS, अब INS) के साथ काम किया था।

पद्मनाभन  का जन्‍म 1967 में तमिलनाडु में हुआ था। अपनी रिपोर्टिंग, एडिटिंग व लिखने की कला के कारण पत्रकार बिरादरी में उनका काफी सम्‍मान था। वह स्‍वभाव से काफी सरल थे और हमेशा अपने जूनियर्स से मित्रवत व्‍यवहार करते थे।

पद्मनाभन  ने IANS में काफी लंबी पारी खेली। उन्‍होंने 1999 में IANS में बिजनेस सेक्‍शन के इंचार्ज के रूप में जॉइन किया तब यह वायर सर्विस का हिस्‍सा थी।

इसके बाद उन्‍हें न्‍यूज एजेंसी में और बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई। उन्‍हें वायर सर्विस के बिजनेस ब्‍यूरो की जिम्‍मेदारी सौंप दी गई। इसके बाद उन्‍हें पहले IANS का बिजनेस एडिटर और बाद में ब्‍यूरो चीफ बना दिया गया। जल्‍द ही उन्‍हें एग्जिक्‍यूटिव एडिटर बना दिया गया और बिजनेस और इकनॉमी टीम की कमान सौंप दी गई। इससे पहले वह पीटीआई, टाइम्‍स ऑफ इंडिया और टीवी 18 के साथ भी काम कर चुके हैं।

‘प्रेस इंफोर्मेशन ब्‍यूरो’ (Press Information Bureau) के मुख्‍य महानिदेशक फ्रैंक नोरोन्‍हा ने भी उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। अपने ट्वीट में नोरोन्‍हा का कहना है, ‘पद्मनाभन  के असामयिक निधन का काफी दुख है, भगवना उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

18 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago