होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब गोस्वामी ने दी कोर्ट समन को चुनौती, हाई कोर्ट ने दी ये 'छूट'

अरनब गोस्वामी ने दी कोर्ट समन को चुनौती, हाई कोर्ट ने दी ये 'छूट'

वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी को शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी को शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। आपराधिक मानहानि के एक मामले में हाई कोर्ट ने अरनब गोस्वामी को अदालत के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए 15 मार्च तक की छूट दे दी है।

इस मामले में जारी समन को चुनौती देते हुए अरनब गोस्वामी ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट से इस समन को रद्द करने की मांग की थी। अरनब की याचिका पर न्यायमूर्ति आर.के.गौबा ने इस मामले को शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध कर लिया था। मामले में अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी।

दरअसल, यह मामला 2016 में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक घटना के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में हुई हिंसा से संबंधित  कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने से जुड़ा हुआ है।

इस मामले में अधिवक्ता विक्रम सिंह चौहान की ओर से दायर याचिका पर एक मजिस्ट्रेट ने पिछले साल 28 फरवरी को गोस्वामी को आरोपी के रूप में समन जारी किया था। याचिका में विक्रम सिंह चौहान नामक इस अधिवक्ता ने दावा किया था कि टीवी चैनल पर अरनब गोस्वामी और अन्य लोगों ने जानबूझकर उन्हें बदनाम करने वाली टिप्पणी की थी।


टैग्स अरनब गोस्वामी
सम्बंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 minutes ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

16 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

22 hours ago