होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार चैती नरूला
अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार चैती नरूला
वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर चैती नरूला ने अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन न्यूज18’ ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर चैती नरूला ने अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। यहां वह सुबह के प्राइम टाइम में एंकरिंग के साथ ही ‘Moneycontrol, news18.com’ में भी अहम जिम्मेदारी निभा रही थीं।
चैती नरूला ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत ‘इंडिया टुडे नेटवर्क’ (India Today Network) के साथ की है। यहां उन्हें न्यूज एंकर के साथ ही डिप्टी एडिटर पद की कमान सौंपी गई है। अपनी नई भूमिका में चैती के पास बिजनेस संबंधी कंटेंट की पूरी जिम्मेदारी होगी। वह ग्रुप के प्लेटफॉर्म ‘Biz Tak’, ‘DailyO’ और ‘Business Today’ में सक्रिय सहयोग देंगी। इसके अलावा वह बिजनेस जगत से जुड़ीं स्पेशल स्टोरी भी करेंगी।
चैती नरूला को विभिन्न टीवी चैनलों के साथ काम करने का काफी अनुभव है। इससे पहले वह ‘DNA Money’ में बतौर कॉलमनिस्ट जुड़ी थी। साथ ही ‘ET Now’ और ‘CNBC TV18’ में एंकरिंग के साथ ही मार्केट रिसर्च एनॉलिस्ट की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। ‘ET Now’ पर उनका शो ‘Tee Time with Chaiti Narula’ काफी लोकप्रिय शो था, जिसमें उन्होंने कई प्रमुख हस्तियों से चर्चा की थी।
एक प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने सिंगापुर में ‘ESPN Star’ के लिए घुड़दौड़ और पोलो प्रतियोगिता के साथ ही Winning Post (Neo Sports) के लिए भी एंकरिंग की है। इसके अलावा वह ‘Ten Sports’ पर ‘रेसिंग वन’ और ‘स्टार नेटवर्क’ के लिए ‘मैराथन’ की एंकरिंग भी कर चुकी हैं। एंटरप्रिन्योर के रूप में वह दो साल की संक्षिप्त पारी भी खेल चुकी हैं।
टैग्स टीवी एंकर चैती नरूला इंडिया टुडे ग्रुप