होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला के साथ जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार अलका सक्सेना, मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमर उजाला के साथ जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार अलका सक्सेना, मिली बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टीवी पत्रकारिता का जाना-माना नाम अल्का सक्सेना ने अपनी नई पारी अमर उजाला के साथ शुरू की है। उन्हें यहां ‘डिजिटल एंड कनवर्जेंस’ का एडिटर बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, वे यहां समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर राजुल महेश्वरी को रिपोर्ट करेंगी। वे इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्सप्रेस’ की मैनेजिंग एड

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टीवी पत्रकारिता का जाना-माना नाम अल्का सक्सेना ने अपनी नई पारी अमर उजाला के साथ शुरू की है। उन्हें यहां ‘डिजिटल एंड कनवर्जेंस’ का एडिटर बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, वे यहां समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर राजुल महेश्वरी को रिपोर्ट करेंगी। वे इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्सप्रेस’ की मैनेजिंग एडिटर रह चुकी हैं। नवबंर, 2014 में उन्होंने ‘न्यूज एक्सप्रेस’ जॉइन किया था और इससे पहले वे लोकसभा चुनावों के साथ सहारा मीडिया में जुड़ी रही थीं। सहारा मीडिया वे ‘जी न्यूज’ से आईं थी, तब वे यहां कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर कार्यरत थीं। यहां  ‘जी न्यूज’ में उन्होंने एक लंबी पारी खेली। इस चैनल के साथ वे साल 2001 में बतौर एडिटर जुड़ीं थीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने करीब डेढ़ साल के ब्रेक लिया और इसके बाद फिर वे ‘जी न्यूज’ के साथ बतौर कंसल्टिंग एडिटर जुड़ीं। पिछले लगभग 30 वर्षों से वे पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। पत्रकारिता में अल्का सक्सेना ने वह मुकाम बनाया, जो किसी भी पत्रकार की तमन्ना होती है। उदयन शर्मा और एस.पी. सिंह जैसे मीडिया के दिग्गजों के सानिध्य में अपनी कलम को धार और तेवर देने वाली अलका ने हर मुश्किल को चुनौती के रूप में स्वीकारा और जो ठाना, उसे हासिल कर दिखाया। प्रिंट हो या इलेक्ट्रानिक मीडिया, अलका ने जो कुछ पाया, वह अपनी प्रतिभा और कठिन मेहनत के बल पर। अलका की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई है। अलका ऐसे परिवार में पैदा हुई थीं, जो बड़ा पारंपरिक था और उनके घर में फिल्म देखने तक को बुरा माना जाता था। यही वजह है कि अलका ने सिनेमाघर में जाकर पहली फिल्म ‘हरियाली और रास्ता’ तब देखी जब वे स्नातक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। अलका के पत्रकारिता में आने के पीछे दिलचस्प घटना हैं। अलका जब छठी क्लास में पढ़ती थीं, उस वक्त उनके स्कूल में एक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में अलका प्रथम स्थान पर आईं थी। इस प्रतियोगिता के जज बनकर ‘नवभारत टाइम्स’ के पत्रकार फतह चंद्र शर्मा आए थे। उन्होंने अलका को गोद में उठाते हुए कहा था कि अगर मेरा वश चलता तो सीनियर विंग में भी मै इसे प्रथम पुरस्कार देता। उन्होंने अलका को इनाम के रूप में पचास रुपए का नोट भी दिया। अगले दिन अलका का नाम अखबार में छप गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता से संबंधित खबर में विजेताओं के नाम प्रकाशित हुए थे। अलका ने अपनी मां से पूछा कि क्या यह खबर उनके रिश्तेदारों ने भी पढ़ ली होगी, तो जवाब मिला, हां। अलका इस बात से बेहद प्रभावित हुईं कि उनके स्कूल में आए पत्रकारों का लिखा हुआ हर जगह पहुंच गया। अलका ने मन-ही-मन यह सोचा कि बड़े होने के बाद वे कुछ ऐसा करेगीं कि उनका लिखा हुआ सभी रिश्तेदारों तक पहुंच जाए। अलका ग्रेजुएशन में ही फ्रीलांसर के तौर पर रेडियो और टीवी से जुड़ गईं और छात्रों पर आधारित कार्यक्रम करना शुरू कर किया। उन्हीं दिनों अलका ने लिखना भी आरंभ कर दिया था। 1985 में अलका को ‘रविवार’ पत्रिका में सहेली नाम के कॉलम में लिखने का मौका मिला। यह कॉलम महिलाओं की स्थिति पर आधारित था। देश की ज्यादातर प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में ‘हिन्दुस्तान’, ‘नवभारत टाइम्स’, ‘जनसत्ता’, ‘धर्मयुग’, ‘दिनमान’, ‘रविवार’ में किसी-न-किसी विषय पर अलका के लेख प्रकाशित होते रहते थे। पत्रकारिता की प्रति अलका की प्रतिबद्धता को देखते हुए उनका चयन ‘रविवार’ में हुआ था। रविवार के लिए अलका ने पहले ही साल में जबरदस्त रिपोर्टिंग कर ये दिखा दिया पत्रकारिता का हुनर उनमें भरपूर है और इसके चलते ही उन्हें एक प्रतिष्ठित संगठन का ‘बेस्ट यंग जर्नलिस्ट’ का अवॉर्ड दिया गया। अलका ने ‘रविवार’ के साथ ‘संडे’ में भी काफी आर्टिकल लिखे। रविवार के बाद अलका ‘संडे ऑब्जर्वर’ में बतौर विशेष संवाददाता के रूप में जुड़ गई और आतंकवाद से जूझ रहे पंजाब और जम्मू-कश्मीर की रिपोर्टिंग की। अलका ने तकरीबन 9 साल तक प्रिंट में काम किया। अलका के जीवन में एक समय ऐसा भी आया कि वे ग्रहस्थ जीवन में उलझ गई और पत्रकारिता से कुछ समय के लिए दूर हो गईं। लेकिन उन्होंने कभी हार मानना नहीं सीखा था। बड़े संघर्षों के बाद वे मीडिया में एक बार फिर से लौटीं और लिखने-पढ़ने से जुड़ा काम शुरू कर दिया। वे डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखने लगीं। इसी दौरान अलका को दूरदर्शन भोपाल से एक साप्ताहिक कार्यक्रम बनाने का काम मिला। इसके बाद वे 1995 में ‘टीवी टुडे’ के साथ जुड़ गई। अलका ने ‘आजतक’ में संस्थापक सदस्य के रूप में करीब 6 साल तक काम किया। ‘आजतक’ का पहला करेंट अफेयर्स प्रोग्राम ‘साप्ताहिक आजतक’ अलका ने ही प्रड्यूस और एंकर किया। आजतक में अलका ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के कई मुकाम हासिल किए और उनके काम को काफी सराहा गया था।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

11 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

11 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

12 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

14 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

18 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

34 minutes ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

21 minutes ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

14 hours ago

T20 वर्ल्ड कप से 1500 करोड़ का ऐड रेवेन्यू, इन मैचों से हुई सबसे ज्यादा कमाई

ICC Men's T20 वर्ल्ड कप के टीवी और डिजिटल प्रसारण से लगभग 1500 करोड़ रुपये की विज्ञापन कमाई हुई है।

8 minutes ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

22 hours ago