होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ये सच है कि आज बायस्ड पत्रकारिता हो रही है, बोले वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम
ये सच है कि आज बायस्ड पत्रकारिता हो रही है, बोले वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय सत्रारंभ समारोह के दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय सत्रारंभ समारोह के दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और जनसरोकार के मुद्दे’ पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया ऐसी परिस्थिति का सामना कर रही है, जिसमें कुछ लोग मीडिया पर उंगलियां उठाने लगे हैं और पक्षपात करने का दोष लगाने लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अच्छे को अच्छा और बुरे को बुरा कहना ही पत्रकारिता का काम है। जाति, पंथ, क्षेत्र और भाषा के आधार पर पक्षपात करने वाले पत्रकार नहीं, पक्षकार होते हैं।
अंजुम ने कहा कि हमें अपनी राय पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही बनानी चाहिए, किसी कारण से प्रभावित होकर नहीं, और जानकारी हमेशा पढ़ने से मिलती है। सच्चे पत्रकारिता के बारे में उन्होंने कहा कि एक पत्रकार को अपने विचार और पूर्वाग्रहों को अपनी कलम और अपने कैमरे से दूर रखना चाहिए।
विद्यार्थियों के सवालों जवाब देते हुए अंजुम ने कहा कि पत्रकारिता हमेशा संतुलित होनी चाहिए। जो पत्रकार सभी पक्षों को सबके सामने नहीं रखता उसे सही पत्रकार नहीं मानना चाहिए क्योंकि पर्दे के पीछे छुपी हुई गलत चीजों को सबके सामने रखना ही पत्रकारिता है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जाति-धर्म के आधार पर पत्रकारिता नहीं करनी चाहिए, बल्कि किसी भी व्यक्ति पर अत्याचार हो रहा है तो उस व्यक्ति-विशेष की खबर बननी चाहिए।
वैसे काफी जोश में दिख रहे अजीत अंजुम के कई सवालों पर स्टूडेंट्स ने जमकर तालियां भी बजाई। चर्चा के दौरान अंजुम ने ये भी कहा कि वे नास्तिक नहीं है, पर वे घंटी बजाने वाली पूजा-पाठ नहीं करते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स