होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'न्यूज18' में अजय शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी
'न्यूज18' में अजय शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा ने CNN-News18 की हिन्दी वेबसाइट ‘न्यूज 18 डॉट कॉम’ (News18.com) में बतौर डिप्टी एडिटर जॉइन किया है। अजय शर्मा को पत्रकारिता का काफी लंबा अनुभव है। न्यूज18 में जॉइन करने से पूर्व वह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा ने CNN-News18 की हिन्दी वेबसाइट ‘न्यूज 18 डॉट कॉम’ (News18.com) में बतौर डिप्टी एडिटर जॉइन किया है। अजय शर्मा को पत्रकारिता का काफी लंबा अनुभव है। न्यूज18 में जॉइन करने से पूर्व वह ‘बीबीसी हिन्दी’ में मल्टीमीडिया प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे। यहां उन्होंने मई 2013 से जनवरी 2017 तक लगभग तीन साल नौ महीने तक कार्य किया।
इससे पूर्व वह ‘आईबीएन7’ (IBN7), नोएडा में सीनियर प्रड्यूसर पद पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा समय दिसंबर 2007 से मार्च 2013 (लगभग पांच साल चार महीने का समय बिताया।
आगरा विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले अजय लंबे समय तक डीबी कॉर्प लिमिटेड (D B Corp Ltd) में काम कर चुके हैं। ग्रुप के अखबार ‘दैनिक भास्कर’ में वह डिप्टी न्यूज एडिटर और ‘भास्कर डॉट कॉम’ में वेब एडिटर रह चुके हैं। यही नहीं उन्हें ‘सहारा समय’ नोएडा में वर्ष 2003 से 2004 तक एक साल असिस्टेंट प्रड्यूसर और ‘आज तक’ न्यूज चैनल, दिल्ली में वर्ष 2004 से 2005 तक एक साल असिस्टेंट प्रड्यूसर पद पर काम करने का भी अनुभव है।
अजय शर्मा को वर्ष 2008-10 में नेटवर्क 18 का 'बेस्ट प्रड्यूसर' का सर्टिफिकेट भी मिल चुका है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स