होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जाने क्यों इंडिया न्यूज की टीवी पत्रकार मीशा बाजवा चौधरी बोलीं- मुझे मार दीजिए

जाने क्यों इंडिया न्यूज की टीवी पत्रकार मीशा बाजवा चौधरी बोलीं- मुझे मार दीजिए

यदि यह कहा जाए कि मौजूदा दौर पत्रकारों के लिए सबसे बुरे दौर में से एक है, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

यदि यह कहा जाए कि मौजूदा दौर पत्रकारों के लिए सबसे बुरे दौर में से एक है, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। मीडिया काफी हद तक दो भागों में विभाजित है और इस विभाजन का दंश उन खबरनवीसों को सबसे ज्यादा झेलना पड़ रहा है जो केवल निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करना चाहते हैं। इसके अलावा सरकारी स्तर पर उठे कई क़दमों ने भी पत्रकारों के मन में असंतोष और भय को जन्म दिया है। मणिपुर के पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम इसका उदाहरण हैं। कई बार नौकरी की खातिर तो कई बार अन्य कारणों से पत्रकारों को अपनी लेखनी की धार को कुंद करना पड़ता है और इसका सीधा असर उनके दिलोदिमाग पर होता है।

‘आईटीवी नेटवर्क’ के चैनल ‘इंडिया न्यूज़’ की सीनियर एडिटर मीशा बाजवा चौधरी ने ऐसे पत्रकारों की पीड़ा को एक अलग अंदाज़ में बयां किया है। उन्होंने कवि अहमद फरहाद की एक कविता के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया है कि आखिर एक पत्रकार कैसा महसूस कर रहा है।

मीशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फरहाद की कविता को विडियो के रूप में पेश किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, ‘देश और मेरे दिमाग में क्या चल रहा है, इसे व्यक्त करने के लिए मैं अपने पसंदीदा कवि अहमद फरहाद की शायरी का सहारा ले रही हूं। दरअसल यह सिर्फ मैं नहीं, मेरे कई साथी पत्रकार और साथी भारतीय भी महसूस कर रहे हैं। हम देखते हैं, हम महसूस करते हैं, हम गवाह हैं, हम समझते हैं, लेकिन हम खामोश रहते हैं और यही ख़ामोशी हमें और हमारे लोकतंत्र की आत्मा को ख़त्म कर रही है। मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि आवाज़ उठाएं, कदम बढ़ाएं, वोट के जरिए अपनी राय दें, इसके पहले कि बहुत देर हो जाए और तानाशाही द्वारा लोकतंत्र पर कब्जा कर लिया जाए। धन्यवाद।’ इसके साथ ही मीशा ने लिखा है कि यदि आप उनकी बातों से सहमत हैं और जागरूकता फैलाना चाहते हैं तो इस विडियो को शेयर करना न भूलें।

'इंडिया न्यूज़' की एडिटर ने जिस कविता के जरिये पत्रकारों की दशा पर प्रकाश डाला है, वो आप यहां पढ़ सकते हैं-

काफ़िर हूं सर-फिरा हूँ मुझे मार दीजिए
मैं सोचने लगा हूँ मुझे मार दीजिए

है एहतिराम-ए-हज़रत-ए-इंसान मेरा दीन
बे-दीन हो गया हूँ मुझे मार दीजिए

मैं पूछने लगा हूँ सबब अपने क़त्ल का
मैं हद से बढ़ गया हूँ मुझे मार दीजिए

करता हूं अहल-ए-जुब्बा-ओ-दस्तार से सवाल
गुस्ताख़ हो गया हूं मुझे मार दीजिए

ख़ुशबू से मेरा रब्त है जुगनू से मेरा काम
कितना भटक गया हूँ मुझे मार दीजिए

मा'लूम है मुझे कि बड़ा जुर्म है ये काम
मैं ख़्वाब देखता हूं मुझे मार दीजिए

ज़ाहिद ये ज़ोहद-ओ-तक़्वा-ओ-परहेज़ की रविश
मैं ख़ूब जानता हूँ मुझे मार दीजिए

बे-दीन हूं मगर हैं ज़माने में जितने दीन
मैं सब को मानता हूँ मुझे मार दीजिए

फिर उस के बाद शहर में नाचेगा हू का शोर
मैं आख़िरी सदा हूं मुझे मार दीजिए

मैं ठीक सोचता हूं कोई हद मेरे लिए
मैं साफ़ देखता हूँ मुझे मार दीजिए

ये ज़ुल्म है कि ज़ुल्म को कहता हूं साफ़ ज़ुल्म
क्या ज़ुल्म कर रहा हूं मुझे मार दीजिए

ज़िंदा रहा तो करता रहूँगा हमेशा प्यार
मैं साफ़ कह रहा हूं मुझे मार दीजिए!!!

मीशा कई बड़े मीडिया संस्थानों जैसे ‘ज़ी न्यूज़’, ‘न्यूज़18’, ‘लाइव इंडिया’, ‘पीटीसी नेटवर्क’ से होते हुए ‘इंडिया न्यूज़’ पहुंची हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘बिग एफएम’ के साथ भी कुछ वक़्त तक काम किया है। मीशा की हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी और पंजाबी भाषा पर भी अच्छी पकड़ है। मीशा के इस विडियो संदेश को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स मीशा बाजवा चौधरी
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

13 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago