होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मजीठिया मामले में SC हुई सख्त, उत्तराखंड के श्रम आयुक्त के खिलाफ जारी किया वारंट

मजीठिया मामले में SC हुई सख्त, उत्तराखंड के श्रम आयुक्त के खिलाफ जारी किया वारंट

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मजीठिया वेज बोर्ड के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया और  सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने और कोर्ट के आदेशों का पालन न करने पर उत्तराखंड के श्रम आयुक्त के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। मामले की सुनवाई अब 4 अ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मजीठिया वेज बोर्ड के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया और  सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने और कोर्ट के आदेशों का पालन न करने पर उत्तराखंड के श्रम आयुक्त के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। मामले की सुनवाई अब 4 अक्टूबर को होगी और इस दिन पुलिस श्रम आयुक्त की उपस्थित सुनिश्चित करेगी।

कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव और श्रम आयुक्त को यह निर्देश भी जारी किया है कि वे अगली तारीख को मजीठिया वेज बोर्ड लागू किए जाने की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।

वहीं दूसरी तरफ, अन्य चार राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर के श्रम आयुक्त कोर्ट के प्रश्रों के उत्तर देने के लिए व्यक्तिगत तौर पर अपने-अपने राज्य के स्टैंडिंग काउसिलों के साथ कोर्ट रूम में उपस्थित थे। कोर्ट ने उन्हें 6 सप्ताह के भीतर मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशें लागू कराए जाने के निर्देश दिए।

जस्टिस रंजन गोगोई व जस्टिस पीसी पंत की बेंच ने मौखिक रुप से अखबारों के प्रबंधन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे मजीठिया वेज बोर्ड के नियमों को 6 सप्ताह के भीतर लागू नहीं करते हैं, तो वे जेल जाने को तैयार रहें।

जस्टिस गोगोई ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी प्रबंधन मजीठिया अवॉर्ड को 20जे की आड़ में नहीं छिपा सकता। जस्टिस गोगोई ने स्पष्ट किया कि 20जे उन कर्मचारियों के लिए है जो मजीठिया अवॉर्ड से ज्यादा वेतनमान पा रहे हैं, वहीं इससे कम वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों के साथ किया गया किसी प्रकार का समझौता अमान्य होगा।

श्रम आयुक्तों ने अपनी सफाई में कहा कि कर्मचारी हमारे पर 17(1) के तहत क्लेम नहीं कर रहे हैं, जो क्लेम कर रहे हैं हम उनके पक्ष में खुलकर खड़े हैं।

वहीं पत्रकारों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे एडवोकेट उमेश शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि मैं बार-बार सबसे कह रहा हूं कि 17(1) के तहत श्रम आयुक्त के यहां क्लेम लगाइए, क्योंकि पहले उन्हीं को श्रम विभाग वरियता देगा, जिसने 17(1) के तहत क्लेम किया है।  उन्होंने बताया कि अब 4 अक्टूबर को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और दिल्ली के लेबर कमिश्नर को सुप्रीम कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। इन प्रदेशों के पत्रकार जल्द से जल्द 17(1) के तहत श्रम आयुक्त कार्यालय में क्लेम लगाएं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

2 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

2 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

1 hour ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

2 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

2 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

3 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

5 hours ago