होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंडिया टुडे’ के बाद संकेत उपाध्याय अब इस बड़े चैनल से जुड़े...

‘इंडिया टुडे’ के बाद संकेत उपाध्याय अब इस बड़े चैनल से जुड़े...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इंडिया टुडे समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे’ (India Today) को हाल ही में अलविदा कहने वाले पत्रकार संकेत उपाध्याय ने अब सीएनएन-न्यूज18 (CNN-News 18) जॉइन कर लिया है। उन्हें यहां डिप्टी एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी मिली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

इंडिया टुडे समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे’ (India Today) को हाल ही में अलविदा कहने वाले पत्रकार संकेत उपाध्याय ने अब सीएनएन-न्यूज18 (CNN-News 18) जॉइन कर लिया है। उन्हें यहां डिप्टी एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी मिली है।

संकेत ने जून महीने में इंडिया टुडे समूह को अपना इस्तीफा दिया था और तब से वे यहां एक महीने के नोटिस पीरियड पर चल रहे थे। संकेत ‘इंडिया टुडे’ में फिलहाल सीनियर एडिटर की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

2002 में न्यूज एजेंसी इंडो एशियन न्यूज एजेंसी (IANS) के साथ दिल्ली में बतौर सिटी रिपोर्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले संकेत की गिनती उन चुनिंदा पत्रकारों में होती है जो खबर को काफी बारीकी से समझते हैं।

संकेत ने अंग्रेजी अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (HT) के जयुपर एडिशन में स्टेट कॉरेस्पॉन्डेंट के तौर पर काम किया है। उसके बाद वे ‘एनडीटीवी 24X7’ से जुड़ गए और करीब ढाई साल तक लखनऊ ब्यूरो के साथ कई बड़ी खबरें ब्रेक की।

2008 में संकेत ‘टाइम्स नाउ’ का हिस्सा बने। यहां संकेत ने अपने करियर की लंबी पारी खेली और 6 साल तक अरनब गोस्वामी की टीम के अहम मेंबर रहे। यहां ये भी उल्लेखनीय है कि टीवी न्यूज की दुनिया का मशहूर शो ‘न्यूजआर’ (NEWSHOUR) की भी संकेत ने कई बार एंकरिंग की है। अरनब की अनुपस्थिति में ये अहम जिम्मेदारी संकेत को दी जाती थी। बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट संकेत ने ‘टाइम्स नाउ’ के लिए दिल्ली में कई बड़ी बीट्स पर काम किया, जिसमें कांग्रेस, बीजेपी, विदेश मंत्रालय आदि प्रमुख हैं। उनके बेहतरीन काम के चलते उन्हें वहां डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर प्रमोट किया गया था।

फरवरी 2014 में ‘हेडलाइंस टुडे’ के साथ जुड़ने के बाद संकेत चैनल की आउपुट डेस्क के इंजार्च बने। यहां वे न्यूज बुलेटिन भी एंकर करते हैं। साथ ही चैनल पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर शो ‘ऑटो टुडे’ के भी वे होस्ट हैं। ये ऐसा टेक शो जहां टेक्निकल शब्दों के जरिए नहीं बल्कि आम भाषा में आम लोगों को ऑटोमोबाइल्स के बारे में बताया जाता है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

1 hour ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

5 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

9 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

1 hour ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

10 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

5 hours ago