होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिल्म की शूटिंग के दौरान पत्रकारों पर हमला, 5 मीडियाकर्मी घायल

फिल्म की शूटिंग के दौरान पत्रकारों पर हमला, 5 मीडियाकर्मी घायल

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आगरा में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त और उनके बाउंसर्स पर मीडिया से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाउंसर्स ने मीडियाकर्मियों की इस कदर पिटाई कर दी कि उनमें से 5 मीडियाकर्मी घायल हो गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

आगरा में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त और उनके बाउंसर्स पर मीडिया से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाउंसर्स ने मीडियाकर्मियों की इस कदर पिटाई कर दी कि उनमें से 5 मीडियाकर्मी घायल हो गए हैं।

दरअसल संजय दत्त इन दिनों आगरा फिल्म 'भूमि' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग आगरा के कई इलकों में की जा रही है। इसी कड़ी में फिल्म का एक सीन ताजमहल से कुछ ही दूर स्थित वीवीआईपी रोड पर फिल्माया जा रहा था, लेकिन शूटिंग के चलते सड़क पर भारी जाम लग गया और इसकी पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस मामले की कवरेज को लेकर जब कुछ मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो, संजय दत्त के इशारे पर उनके बाउंसरों ने मीडिया पर हमला कर दिया। इस मारपीट में पांच पत्रकार घायल हो गए। वहीं, पत्रकारों से हुई इस मारपीट का स्थानीय लोगों ने भी विरोध किया और यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।

इसके बाद, पत्रकारों ने आगरा के ताजगंज थाने में इस संबंध में संजय दत्त और उनके बाउंसरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। मामला बढ़ता देख संजय दत्त ने इस पूरी घटना के बाद पत्रकारों से माफी मांगी।

पत्रकारों का आरोप है संजय दत्त के बाउंसरों के साथ-साथ पुलिस ने भी मीडिया से अभद्रता की।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

2 hours ago