होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आजतक’ के एग्जिक्यूटिव एडिटर संजय बरागटा ने लिया ये बड़ा फैसला...

‘आजतक’ के एग्जिक्यूटिव एडिटर संजय बरागटा ने लिया ये बड़ा फैसला...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, संजय ने टीवी टुडे ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है। वे यहां इनपुट डेस्क के इंचार्ज के पद पर अक्टूबर 2013 से कार्यरत थे। वे अपनी अगली

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, संजय ने टीवी टुडे ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है। वे यहां इनपुट डेस्क के इंचार्ज के पद पर अक्टूबर 2013 से कार्यरत थे। वे अपनी अगली पारी की शुरुआत कहां से करेंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

दो दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे संजय बीबीसी, आजतक, इंडिया टीवी और सहारा के चैनल समय के साथ टीवी पत्रकारिता का चर्चित नाम है। वे रिपोर्टर, एंकर, इनपुट हेड और चैनल हेड की तौर पर जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं।

फिलहाल वो टीवी टुडे समूह के चारों चैनल- आजतक, इंडिया टुडे, दिल्ली आजतक और तेज के पत्रकारों और एक्सपर्ट्स की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

‘आजतक’ से पहले वे इंडिया टीवी के साथ बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे। वे यहां अक्टूबर, 2011 से अक्टूबर, 2013 तक रहे।

20 सालों से भी ज्यादा समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे संजय को अपने करियर के शुरुआत में ही बीबीसी के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने अक्टूबर, 1996 से जनवरी, 1998 तक बीबीसी के साथ बतौर रिपोर्टर कम प्रड्यूसर काम किया। इसके बाद वे हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के साथ बतौर डिप्टी एडिटर के जुड़ गए और 9 सालों से भी ज्यादा समय तक काम किया। इस दौरान उन्होंने कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज और इंटरव्यूज किए।

इसके बाद वे सहारा समय नेटवर्क के नेशनल न्यूज चैनल ‘समय’ के चैनल हेड बने और इस दौरान उन्होंने प्राइम टाइम शो ‘प्राइम नाइन’ (Prime Nine) को होस्ट भी किया, जो काफी लोकप्रिय रहा। यहां वे सितंबर, 2007 से मई, 2010 तक रहे। इसके बाद वे इंडिया टीवी और फिर आजतक चैनल के साथ जुड़े।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

13 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

13 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

13 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

13 hours ago