होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया ने ऐसा क्या दिखाया कि सानिया मिर्जा हो गई आगबबूला...
मीडिया ने ऐसा क्या दिखाया कि सानिया मिर्जा हो गई आगबबूला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मीडिया के एक तबके पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मीडिया उनके नाकारात्मक कामों पर ही ध्यान देती है न कि उनके शानदार प्रदर्शन पर। दरअसल सानिया ने मीडिया पर अपना गुस्सा इसलिए उतारा, क्योंकि मीडिया ने टैक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मीडिया के एक तबके पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मीडिया उनके नाकारात्मक कामों पर ही ध्यान देती है न कि उनके शानदार प्रदर्शन पर। दरअसल सानिया ने मीडिया पर अपना गुस्सा इसलिए उतारा, क्योंकि मीडिया ने टैक्स चोरी की खबरों को अपने टीवी चैनल और अखबार में जगह दी।
सानिया ने एक दिन पहले ही केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा पिछले सप्ताह भेजे गए कर चोरी मामले में नोटिस का जवाब दिया है।
30 वर्षीय सानिया ने दोहा में कतर ओपन में अपनी चेकगणराज्य की जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा के साथ कतर ओपन के महिला युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने कहा है कि मीडिया ने इस बात पर ध्यान न देते हुए टैक्स चोरी की बात को तूल दिया।
सानिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘मीडिया का एक चुना हुआ तबका मेरे कतर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने की खबर पर चुप रहती है और टैक्स चोरी मामले पर 100 लेख लिख डालती है, यह आश्चर्यजनक है।’
उन्होंने लिखा, ‘जो साफ दिख रहा है वो यह है कि नकारात्मक खबरें सकारात्मक खबरों से ज्यादा छापी जा रही हैं।’
बता दें कि सानिया को सेवाकर विभाग ने कथित रूप से कर चोरी के मामले में 6 फरवरी को नोटिस जारी किया था और उन्हें 16 फरवरी तक जवाब देने को कहा था। इसके बाद गुरुवार को सानिया का चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) उनकी ओर से सेवा कर अधिकारियों के समक्ष पेश होकर कहा कि तेलंगाना सरकार से उन्हें जो एक करोड़ रुपए मिले हैं, वह अभ्यास के लिए प्रोत्साहन राशि थी और उन्होंने किसी भी तरह की कर चोरी नहीं की।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स