होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस मैगजीन ने पूरे किए सफलतापूर्वक 16 साल
...इस मैगजीन ने पूरे किए सफलतापूर्वक 16 साल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया, सिनेमा और समाज पर केन्द्रित मासिक शोध पत्रिका ‘समागम’ न
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भोपाल से प्रकाशित शोध पत्रिका ‘समागम’ ने जनवरी 2017 का अंक ‘महात्मा की पाठशाला’ शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस अंक के प्रकाशन के साथ ‘समागम’ ने अपने नियमित प्रकाशन के 16 साल भी पूरे कर लिए हैं।
बता दें कि ‘समागम’ का हर अंक विशेषांक के रूप में होता है। 16 सालों में विविध विषयों पर ‘समागम’ के विशेष अंकों का प्रकाशन हुआ। नवम्बर 2016 में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ विभाजन पर ‘समागम’ का विशेष अंक था तो दिसम्बर का अंक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के रजत जयंती पर था। इसके पूर्व स्वच्छ भारत अभियान को केन्द्र में रखकर ‘समागम’ के दो अंक का प्रकाशन किया गया था।
‘समागम’ का जनवरी एवं अक्टूबर अंक महात्मा गांधी पर केन्द्रित होता है। जनवरी-2017 का अंक ‘महात्मा की पाठशाला’ पर केन्द्रित है। महात्मा की पाठशाला का अर्थ समाज में नैतिक शिक्षा के विलुप्त होने को समझाने की विनम्र कोशिश है। इसके पूर्व अक्टूबर माह का अंक महात्मा गांधी की स्वच्छता दृष्टि और भारत सरकार के स्वच्छता अभियान को लेकर विशिष्ट सामग्री का प्रकाशन किया गया था।
शोध पत्रिका ‘समागम’ के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार कहते हैं कि हमें यकीं ही नहीं होता कि हमने अपने प्रकाशन के 16 साल पूरे कर लिए हैं। यह हमारे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। बेहद सीमित साधनों में इसका प्रकाशन किया जा रहा है। वे कहते हैं कि लेखों के लेखकों की तस्वीरें प्रकाशित करने का आग्रह होता है लेकिन हम ऐसा नहीं करते हैं क्योंकि तस्वीरों के स्थान लेखक की लेखनी महत्वपूर्ण होती है।
मनोज कुमार कहते हैं कि पत्रिका की गंभीरता बनी रहे, इसकी पूरी कोशिश होती है किन्तु पूफ्र की गलतियां अखरने वाली होती हैं। कोशिश करते हैं कि ऐसा ना हो।
बता दें कि ‘समागम’ का अगला अंक पांच राज्यों में होने वाले चुनाव व चुनाव प्रक्रिया में हो रहे बदलाव पर केन्द्रित होगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स