होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए स्तर से पुरानी पटरी पर लौटने की कवायद में जुटा ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’
नए स्तर से पुरानी पटरी पर लौटने की कवायद में जुटा ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी नेशनल न्यूज चैनल ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ के प्रबंधन ने चैनल का भविष्य संवारने की कवायद एक बार फिर शुरू कर दी है। चैनल को नए स्तर से शुरुआती पटरी पर लौटाने की कोशिश की जा रही है। इसी के मद्देनजर पिछले दिनों हुई कर्मचारियों की सैलरी में क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी नेशनल न्यूज चैनल ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ के प्रबंधन ने चैनल का भविष्य संवारने की कवायद एक बार फिर शुरू कर दी है। चैनल को नए स्तर से शुरुआती पटरी पर लौटाने की कोशिश की जा रही है। इसी के मद्देनजर पिछले दिनों हुई कर्मचारियों की सैलरी में कटौती को भी वापस कर दिया गया है, जोकि 10 से 20 फीसदी तक गई थी। इसके साथ की कुछ लोगों को इंक्रीमेंट भी किया गया है।
इतना ही नहीं चैनल अब डिस्ट्रीब्यूशन पर भी काम कर रहा है। खबरों की मानें तो चैनल को अभी डेन नेटवर्क पर ले जाने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए चैनल के प्रबंधन की डेन नेटवर्क के प्रबंधन से बात-चीत जारी है और यह अब अंतिम दौर में है।
कहा जा सकता है कि अनिल राय के नेतृत्व में अब इस चैनल को नए सिरे से नेशनल चैनलों को चुनौती देनें के लिए तैयार किया जा रहा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स