होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस चैनल पर एंकरिंग करेंगी सबीना
अब इस चैनल पर एंकरिंग करेंगी सबीना
स्थानीय न्यूज़ पेपर ‘जनभावना संदेश’ से कई साल पहले अपने करियर की...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘जनभावना संदेश’ अखबार से कई साल पहले अपने करियर की शुरुआत करने वाली सबीना तामंग देशमुख ने अब ‘न्यूज़ नेशन’ चैनल के साथ बतौर एंकर नई पारी की शुरुआत की है।
13 साल के इस सफ़र में सबीना सुदर्शन, लाइव इंडिया, श्री न्यूज, ज़ी एमपी सीजी, ज़ी हिन्दुस्तान और फर्स्ट इंडिया न्यूज़ का हिस्सा भी रही हैं, जहां उन्होंने एंकरिंग के अलावा रिपोर्टिंग और बेहतरीन स्पेशल शोज भी प्रोड्यूस किए। लिखने की शौकीन सबीना कई डॉक्यूमेंट्री के लिए स्क्रिप्टिंग भी कर चुकी हैं, इसके साथ ही कई यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट के छात्रों को पत्रकारिता से जुड़ी जानकारी भी देती आई हैं।
सबीना उस वक़्त खूब सुर्खियों में रहीं जब उनके डिबेट शो में एक मौलाना ने महिला वकील को थप्पड़ मार दिया था, उस दौरान बतौर एंकर सबीना ने पूरे माहौल को बेहतरीन तरीके से संभाला। पिछले साल रिलीज़ हुई निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म जीनियस में भी उन्होंने एक एंकर की भूमिका निभाई थी।
टैग्स सबीना