होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक पल को लगा मेरी मौत हो सकती है- महिला रिपोर्टर ने बताई ‘आपबीती’

एक पल को लगा मेरी मौत हो सकती है- महिला रिपोर्टर ने बताई ‘आपबीती’

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैन हटाने के बाद केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के कपाट महिलाओं के...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैन हटाने के बाद केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के कपाट महिलाओं के लिए बुधवार खुल गए, लेकिन इसे लेकर विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। बुधवार को महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने महिला पत्रकारों को भी नहीं बख्शा। उन्हें न केवल रिपोर्टिंग करने से रोका गया, बल्कि मारपीट भी की गई। पत्रकारों के गाड़ियों को निशाना बनाया गया, उन पर पत्थर फेंके गए, लाठी-डंडों से गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। किसी तरह से पत्रकारों ने अपनी जान बचाई। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने आजतक की रिपोर्टर मौसमी सिंह पर हमला किया। उनके साथ मारपीट की गई, उन पर भी पत्थरबाजी हुई। एक समय उनको अपनी जिंदगी भी खतरे में लगने लगी। मौसमी के साथ कैमरामैन संजय पर भी हमला हुआ। राहत की बात यह रही कि मौसमी अभी सुरक्षित हैं और अस्पताल जाने में सफल हुईं।   

हमले के बाद मौसमी ने 'इंडिया टुडे' से बात करते हुए कहा कि जब वे निलाक्कल में थीं, उन पर तब हमला हुआ। 'इंडिया टुडे' की टीम पंबा से निलाक्कल के लिए निकल रही थी। जब वे नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए रुकीं, तो उन्होंने देखा एक बस आ रही है। वह माधवी का इंटरव्यू करने के लिए बस में चढ़ीं। माधवी वही महिला है जो सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थी और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें वापस भेज दिया था।

उसी बस में कुछ प्रदर्शनकारी भी चढ़ गए। मौसमी के मुताबिक, बस में ही प्रदर्शनकारियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और फिर पर चिल्लाना शुरू कर दिया। इसमें उनके कैमरामैन पर भी हमला हुआ और उन्हें बस से उतरने नहीं दिया गया। बस में एक प्रदर्शनकारी तो खासतौर से आक्रामक था। उसने उन्हें (मौसमी) धक्का देने की कोशिश की। बस जब निलाक्कल पहुंची तो वह बस से नीचे उतरी और फिर उस व्यक्ति ने अन्य प्रदर्शनकारियों से मलयालम भाषा में बात की। इतने में मौसमी ने सिर्फ ‘सबरीमाला’ शब्द सुना।

मौसमी के मुताबिक, उसने जो भी कहा, उसके बाद से भीड़ में और जोश भर गया। उन लोगों ने मौसमी को पीछे से धक्का दिया गया और फिर उनका दुपट्टा खींच लिया। मौसमी डर गईं, उन्हें एक पल लगा कि उनकी मौत भी हो सकती है। वह यह बताने की कोशिश कर रहीं थीं कि वे सबरीमाला से वापस नहीं आ रही हैं। सिर्फ एक या दो लोग ही उनको सुन रहे थे। उनको मारा गया और उनके बाल भी खींचे गए।

पुलिस पत्रकारों को पुलिस बस तक ले गई। इसके बाद भी वे वहां तक पहुंच गए और भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू तक दी। मौसमी और कैमरामैन दोनों पर हमला हुआ। इसमें बाकी के पत्रकारों पर भी हमला हुआ। मौसमी के मुताबिक, एक टीवी चैनल के रिपोर्टर की कार पर भीड़ ने हमला किया।

इंडिया टुडे की मूल कॉपी नीचे दी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

Beaten, hair pulled: India Today reporter suffers horrifying attack by Sabarimala protesters




टैग्स इंडिया टुडे हमला मौसमी सिंह
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

19 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 hours ago