होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिपोर्टिंग के दौरान हुए धमाके में हुई महिला पत्रकार की मौत
रिपोर्टिंग के दौरान हुए धमाके में हुई महिला पत्रकार की मौत
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अब अपना खौफ पुरी दुनिया में फैलाता ही जा रहा है। कई पत्रकारों को भी इस आतंकवादी संगठन ने अपना निशाना बनाया है, लेकिन इस बार, आंतकी संगठन के बिछे जाल में एक महिला पत्रकार आ गई और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अब अपना खौफ पुरी दुनिया में फैलाता ही जा रहा है। कई पत्रकारों को भी इस आतंकवादी संगठन ने अपना निशाना बनाया है, लेकिन इस बार, आंतकी संगठन के बिछे जाल में एक महिला पत्रकार आ गई और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।
इराक के मूसल में चल रहे संघर्ष की कवरेज के दौरान एक कुर्द महिला पत्रकार की उस समय मौत हो गई है, जब वह रिपोर्टिंग के दौरान सड़क के किनारे हुए एक बम धमाके का शिकार हो गई। शिफ़ा गर्दी नाम की यह महिला रिपोर्टर इराकी कुर्द टीवी रुदा के लिए काम करती थी। दरअसल जिस समय पत्रकार की मौत हुई, वह इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण वाले शहर के पश्चिमी इलाक़ों में सैन्य अभियान की कवरेज कर रहीं थीं।
रुदा टीवी के मुताबिक, शिफ़ा गर्दी के साथ काम कर रहे कैमरामैन यूनिस मुस्तफ़ा भी धमाके में घायल हो गए हैं। चैनल ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि शिफ़ा गर्दी मूसल से रोजाना शो कर रहीं थीं और हाल के दिनों में ही शहर के भीतर से संघर्ष की कवरेज कर रहीं थीं।
रूदा टीवी का कहना है कि 30 वर्षीय शिफ़ा गर्दी ने इस आम राय को तोड़ा था कि पत्रकारिता सिर्फ पुरुषों के लिए है।
बता दें कि इराकी सेना ने बीते साल अक्टूबर में मूसल को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुड़ाने के लिए सैन्य अभियान शुरू किया हुआ हैं। मूसल के पश्चिमी इलाके में आगे बढ़ रही इराकी सेना को इस्लामिक स्टेट से कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को तो सैन्यबल मूसल के पश्चिमी जिलों में पहली बार दाखिल होने में कामयाब हुए थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स