होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिजनेस जर्नलिस्ट रोजेल लाह की HT ने किया ट्रांसफर, अब मिली नई जिम्मेदारी
बिजनेस जर्नलिस्ट रोजेल लाह की HT ने किया ट्रांसफर, अब मिली नई जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एचटी मीडिया से खबर है कि बिजनेस जर्नलिस्ट रोजेल लाह(Rozelle Laha) को अब अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से समूह के बिजनेस अखबार ‘मिन्ट’ में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने अब ‘लाइव मिन्ट’ के लिए रिपोर्टि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एचटी मीडिया से खबर है कि बिजनेस जर्नलिस्ट रोजेल लाह(Rozelle Laha) को अब अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से समूह के बिजनेस अखबार ‘मिन्ट’ में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने अब ‘लाइव मिन्ट’ के लिए रिपोर्टिंग का कार्यभार संभाल लिया। उन्हें यहां सीनियर कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
रोजेल लाह हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ दिसंबर 2014 से जुड़ी हुईं हैं। इससे पहले वे प्रतिष्ठित मैगजीन ‘बिजनेस वर्ल्ड’ में कार्यरत थीं। फरवरी 2014 से नवंबर 2014 के बीच यहां उन्होंने बतौर सीनियर कॉरेस्पोंडेंट काम किया। वे ईलेट्स टेक्नोमीडिया (Elets Technomedia Pvt. Ltd.) से बिजनेस वर्ल्ड आईं थीं।
रोजेल Indian Institute of Journalism & New Media की साल 2010-11 में पत्रकारिता में डिप्लोमा लिया हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स