होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE MEDIA से आई ‘WION’ और 'DNA' के बारे में बड़ी खबर, संपादक ने कहा अलविदा

ZEE MEDIA से आई ‘WION’ और 'DNA' के बारे में बड़ी खबर, संपादक ने कहा अलविदा

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी मीडिया कॉर्पोरेशन में अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘WION’ और दैनिक अखबार ‘डीएनए’ (DNA) के एडिटर-इन-चीफ रोहित गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही संस्थान ने नए एडिटर की तलाश शुर कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ वरिष्ठ पत्रकारों के साथ जी मीडिया सम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी मीडिया कॉर्पोरेशन में अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘WION’ और दैनिक अखबार ‘डीएनए’ (DNA) के एडिटर-इन-चीफ रोहित गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही संस्थान ने नए एडिटर की तलाश शुर कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ वरिष्ठ पत्रकारों के साथ जी मीडिया समूह की कई दौर की मीटिंग भी हो चुकी है। अवॉर्ड विनिंग डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर और जर्नलिस्ट गांधी ने जी मीडिया में 17 अगस्त, 2015 को अपना कार्यभार संभाला था। उन्होंने शुरुआत में सीबीसी (CBC), पीबीएस (PBS) के साथ किया और बतौर जर्नलिस्ट अपने काम के चलते उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते। गांधी को 40 देशों में लगभग 25 वर्षों का अनुभव है, साथ ही न्यूज बिजनेस के विस्तार को मैनेज करने में भी वे सफल रहे हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जैसे- Edward R. Murrow, Dupont Award, Emmy, Golden Cine Eagle, Gracie Award and the Headliner Award अपने नाम किए हैं। अपने पिछले कार्यकाल में वह South Asian International News में International Correspondent और Communication Strategist थे। इससे पहले उन्होंने CBC, CNN, BCTV & Global TV, Canada और NDTV के साथ भी काम किया है। उन्होंने कई युद्ध क्षेत्र को भी कवर किया है, जिनमें 2001 में अफगानिस्तान और 2003 में इराक शामिल है। गांधी एक बहु-कुशल पत्रकार है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया है, जिनमें अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, मानवाधिकार, पर्यावरण, नागरिक अधिकारों और सामाजिक कार्रवाई व अति संवेदनशील आतंकी मुद्दें व कई अन्य विषय शामिल हैं। गांधी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से सोशलॉजी और एंथ्रोपोलॉजी (मानव विज्ञान) से बीए (ऑनर्स) किया है। उन्होंने पुणे से कम्युनिकेशन एंड मीडिया स्टडीज (Masters in Communication and Media Studies) में पोस्ट ग्रेजुएशन और कनाडा के Carleton University से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।     समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

18 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

18 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

18 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

18 hours ago