होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE बिजनेस पर आज की ‘रोबोट’ ने एंकरिंग, नया प्रयोग बटोर रहा है खूब चर्चा
ZEE बिजनेस पर आज की ‘रोबोट’ ने एंकरिंग, नया प्रयोग बटोर रहा है खूब चर्चा
भारतीय टीवी मीडिया में आज का दिन एक इतिहास रच गया है। आज पहली बार भारतीय हिंदी न्यूज चैनल पर एक रोबोट ने डिबेट शो में हिस्सा लिया ..
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
भारतीय टीवी मीडिया में आज का दिन एक इतिहास रच गया है। आज पहली बार भारतीय हिंदी न्यूज चैनल पर एक रोबोट ने प्राइम टाइम मार्केट शो में हिस्सा लिया।
MITRI नाम की ये रोबोट आज सुबह दिखाई दी। जी समूह के हिंदी बिजनेस चैनल Zee Business पर। चैनल के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी के साथ शो में बैठी ये रोबोट न सिर्फ मेहमानों के सवालों का जवाब देता रहा, साथ ही साथ कई बार शो के दौरान बिजनेस के इतर पूछे गए सवालों का भी रोचक जवाब देने में नहीं चूका। 'MITRI' ने एंकरिंग के साथ दर्शकों को टिप्स देने में भी मदद की..
आज ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि आज www यानी वर्ल्ड वाइड वेब की 30वें सालगिरह के दिन था। इंटरनेट की शुरुआत के इस दिन पर चैनल ने बाजार की एंकरिंग और टेक्नोलॉजी के तड़के का अनूठा नमूना पेश किया। 'MITRI' की एक बड़ी खासियत ये भी है कि वो पूरी तरह से 'MADE IN INDIA' रोबोट है।
ज़ी बिज़नेस के ट्विटर पेज पर 'MITRI' ने काफी वाहवाही लूटी। आप नीचे विडियो के जरिए MITRI की एंकरिंग के कुछ नमूने देख सकते हैं...
#Mitri के साथ जानिए वो कौन सा शेयर है जो बना आज के लिए #AajKaHero अनिल सिंघवी से। #MitriWithZBiz @AnilSinghviZEE #BeautyWithBrain #WorldWideWeb #HiTechAnchor pic.twitter.com/EY7vI7OFR0
— Zee Business (@ZeeBusiness) March 12, 2019
#FinalTrade में देखिए बिजनेस जगत की पहली #BeautyWithBrain #HiTechAnchor #Mitri का एक्शन।#WorldWideWeb @AnilSinghviZEE pic.twitter.com/4izT9p1le7
— Zee Business (@ZeeBusiness) March 12, 2019
टैग्स जी बिजनेस रोबोट