होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 7वें आयोग जैसा हो पत्रकारों का वेतनबोर्ड, पीएम से मिलेंगे लालू यादव, जेल जाने को भी तैयार

7वें आयोग जैसा हो पत्रकारों का वेतनबोर्ड, पीएम से मिलेंगे लालू यादव, जेल जाने को भी तैयार

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने पत्रकारों के लिए नए वेतनबोर्ड के गठन की मांग का समर्थन किया और उन्होंने इस मामले को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर पत्रकारों के साथ हैं और जरूर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने पत्रकारों के लिए नए वेतनबोर्ड के गठन की मांग का समर्थन किया और उन्होंने इस मामले को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर पत्रकारों के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर सड़क पर भी उतरेंगे और इस संघर्ष के लिए पत्रकारों के साथ जेल जाने को भी तैयार हैं।

लालू प्रसाद यादव ने यह बात फेडरेशन ऑफ पीटीआई एम्प्लॉइज यूनियंस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि ‘पत्रकार व मीडिया संगठन के अन्य कर्मचारी देश के पढ़े लिखे नागरिक हैं और समाज की बेहतरी के लिए खबरें जुटाने और उन्हें प्रसारित करने में अपनी जान जोखिम में डालते हैं। उनके वेतन में भी उसी तरह की अच्छी बढ़ोत्तरी होनी चाहिए जैसी सरकारी कर्मचारियों के वेतन में सातवें वेतन आयोग से हुई है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर नए वेतन बोर्ड के गठन की मांग करुंगा ताकि पत्रकार और मीडिया के अन्य कर्मियों को बढ़ती महंगाई के इस दौर में अपना घर ठीक से चलाने में मदद मिल सके।’

केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार केवल अखबार मालिकों की जरूरतों को पूरा कर रही है और पत्रकारों व अन्य मीडियाकर्मियों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘हम मीडिया श्रमिक संगठनों की इस जरूरी मांग की सरकार को अनदेखी नहीं करने देंगे औक पत्रकारों व गैर पत्रकारों का वेतन और अन्य भत्ते बढ़ाने के लिए उसका घेराव करेंगे।’

उन्होंने फेडरेशन के महासचिव एमएस यादव और श्रमिक संगठन के अन्य नेताओं से नए वेतनबोर्ड के गठन के लिए समुचित तैयारियां करने और आंदोलन के लिए कार्यक्रम बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि ‘इस मुद्दे पर मैं आपके साथ हूं। आप अपने कार्यक्रम की तारीख के बारे में मुझे बस सूचित कर दीजिएगा।’

उल्लेखनीय है कि फेडरेशन ऑफ पीटीआई इम्लाइज यूनियंस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यहां चल रही तीन दिवसीय बैठक में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान और बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविन्द भी श्रमजीवी पत्रकारों व गैर पत्रकारों के लिए नए वेतनबोर्ड के गठन की मांग का समर्थन कर चुके हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

47 minutes ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 hour ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago


बड़ी खबरें

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 hour ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

1 hour ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान : भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

3 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

47 minutes ago