होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यमुना को बचाने में जुटा है ये पत्रकार, शॉर्टफिल्म के जरिए हो रहा प्रचार

यमुना को बचाने में जुटा है ये पत्रकार, शॉर्टफिल्म के जरिए हो रहा प्रचार

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। इन दिनों जहां दुनिया के कई देश प्रदूषित पर्यावरण का सामना कर रहे हैं, वहीं हमारे देश में भी यह समस्‍या विकराल रूप धारण करती जा रही है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस समस्‍या से निबटने के लिए अपने स्‍तर पर लगतार प्रयास भी कर रहे हैं। ऐसे ही

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

इन दिनों जहां दुनिया के कई देश प्रदूषित पर्यावरण का सामना कर रहे हैं, वहीं हमारे देश में भी यह समस्‍या विकराल रूप धारण करती जा रही है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस समस्‍या से निबटने के लिए अपने स्‍तर पर लगतार प्रयास भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक पत्रकार हैं आगरा के ब्रज खंडेलवाल जो यमुना नदी की स्‍वच्‍छता और उसमें पानी लाने के लिए कई साल से मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए उन्‍होंने अभियान चलाया है, जिसमें तमाम लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है कि वे यमुना को साफ रखें और उसमें किसी भी तरह की गंदगी न फैलाएं।

इसके तहत उन्‍होंने ‘रिवर कनेक्‍ट कैंपेन’ (River Connect Campaign) भी चला रखा है। ब्रज खंडेलवाल की इस मुहिम को लोगों का समर्थन भी मिल रहा है और हजारों लोग इस अभियान का हिस्‍सा बन चुके हैं जिसमें शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी शामिल हैं। इस अभियान के तहत एक अप्रैल 2015 से रोजाना शाम के समय यमुना के तट पर महाआरती की जाती है।

इस बारे में पर्यावरणविद् और वरिष्ठ पत्रकार ब्रज खंडेलवाल का कहना है कि इस अभियान में लोग सिर्फ स्‍वयंसेवक के तौर पर जुड़ते हैं जो यमुना तट की साफ-सफाई खुद ही करते हैं और इसके लिए किसी भी तरह की लोगों से आर्थिक मदद नहीं ली जाती है। ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि इस पूरी कवायद का उद्देश्‍य लोगों को जागरूक करने के साथ ही सरकार पर इस बात के लिए दबाव बनाना है कि वह नदी में नियमित रूप से पानी छोड़े ताकि इसमें पानी सूखने न पाए, जिससे पर्यावरण संतुलित रहे और जलीय जीव-जंतुओं की मौत न हो सके।

अपनी इस मुहिम को और आगे बढ़ाते हुए ब्रज खंडेलवाल ने आज के समय की पत्रकारिता की नई विधा MOJO यानी मोबाइल जर्नलिज्‍म का सहारा भी लिया है और करीब बीस मिनट की शार्टफिल्म बनाई है। इस डॉक्‍यूमेंट्री को तैयार करने के लिए मोबाइल की सेल्‍फी स्टिक, वॉइसऑवर, स्टिल फोटोग्राफ और विशेष तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया है।

यहां देखें डॉक्यूमेॆट्री- 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

6 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

6 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

6 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

6 hours ago