होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रियो ओलिंपिक में कवरेज के लिए जा रहे पत्रकारों पर फायरिंग
रियो ओलिंपिक में कवरेज के लिए जा रहे पत्रकारों पर फायरिंग
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। रियो ओलिंपिक में कवरेज के लिए जा रहे पत्रकारों से भरी एक बस पर बुधवार को हमला हो गया। खबरों की मानें तो बस पर फायरिंग की गई है, जिससे बस की दो खिड़कियां पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं। लेकिन राहत की बात ये र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रियो ओलिंपिक में कवरेज के लिए जा रहे पत्रकारों से भरी एक बस पर बुधवार को हमला हो गया। खबरों की मानें तो बस पर फायरिंग की गई है, जिससे बस की दो खिड़कियां पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं।
लेकिन राहत की बात ये रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। बस में बैठे पत्रकार ओलंपिक पार्क में कवरेज के लिए जा रहे थे। बस में कुल 12 पत्रकार थे।
वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि बस पर दो राउंड फायरिंग की गई, जिससे बस की दो खिड़कियों के कांच टूटे गए और शीशे के टुकड़े तीन यात्रियों को लगे हैं, जिससे उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने फायरिंग की इस घटना की जांच शुरू कर दी है। आईओसी ने बयान जारी कर कहा है, 'हम घटना से वाकिफ हैं और बस ड्यूडोरो से बारा जा रही थी। फायरिंग में बस की दो खिड़कियों के कांच टूटे हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं, इस पर रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे टिप्पणी कर सकेंगे।
वहीं ब्रिटिश न्यूज एजेंसी प्रेस असोसिएशन के पत्रकार डेविड डेविस के मुताबिक, उन्हें एक तरह का शोर सुनाई दिया और लगा कि जैसे कोई चीज बस की खिड़की से टकराई हो। इससे बस के बाई तरफ वाले हिस्से में दो छेद हो गए जिसे देखकर लग रहा था जैसे यह गोली के हों। उन्होंने कहा कि जैसे ही बस पर हमला हुआ, बिना कुछ समझे और बिना किसी देरी के सभी लोग जमीन पर लेट गए।
ओलंपिक में आतंकी हमले का खतरा लगातार मंडरा रहा है। इससे पहले शनिवार को भी साइकिलिंग ट्रैक के पास एक संदिग्ध बैग मिला था, जिसमें विस्फोट हो गया था। हालांकि जिस वक्त धमाका हुआ वहां कोई इवेंट नहीं चल रहा था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स