होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों की छंटनी को लेकर ABP ग्रुप का स्पष्टीकरण, हरसंभव मदद की कोशिश...

पत्रकारों की छंटनी को लेकर ABP ग्रुप का स्पष्टीकरण, हरसंभव मदद की कोशिश...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। नोटबंदी के बाद से आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रिंट मीडिया को बजट से भी राहत न मिलने पर कई कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी के तहत ‘आनंद बाजार पत्रिका ग्रुप’ (Ananda Bazar Patrika Group) ने हाल ही में कॉस्ट कटिं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

नोटबंदी के बाद से आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रिंट मीडिया को बजट से भी राहत न मिलने पर कई कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी के तहत ‘आनंद बाजार पत्रिका ग्रुप’ (Ananda Bazar Patrika Group) ने हाल ही में कॉस्ट कटिंग और रिस्ट्रचरिंग के नाम पर अपने अंग्रेजी अखबार ‘द टेलिग्राफ’ (The Telegraph) में बड़े पैमाने पर छंटनी की है।

कंपनी की इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं। इस पर एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) को दिए गए एक बयान में ‘ABP Pvt. Ltd’  के मैनेजिंग डायरेक्‍टर और सीईओ डीडी पुरकायस्‍थ ने इस कार्रवाई पर विस्‍तार से प्रकाश डालते हुए अपना पक्ष सामने रखा है।

पुरकायस्‍थ का कहना है, ‘इस समय प्रिंट मीडिया विभिन्‍न चुनौतियों का सामना कर रहा है और आर्थिक मोर्चे पर भी हालात सामान्‍य नहीं है। एबीपी भी इससे अछूता नहीं रहा है। अपने पब्लिकेशन को सुचारु रूप से चलाने के लिए एबीपी को अपने स्‍टाफ में कटौती का यह कड़ा निर्णय लेना पड़ा है।’

उनका कहना है कि गंभीर आर्थिक संकट के बावजूद एबीपी ने विभिन्‍न विभागों में कार्यरत अपने कर्मचारियों को कई खास ऑफर भी दिए हैं। कंपनी ने यहां से छोड़कर जा रहे इन कर्मचारियों को बेस्‍ट पैकेज देने की कोशिश की है।

पुरकायस्‍थ का कहना है कि एडिटर्स और मैनेजर्स द्वारा काउंसिलिंग के अलावा कंपनी इन कर्मचारियों के लिए किसी प्रमुख प्रोफेशनल आर्गनाइजेशन द्वारा कॅरियर काउंसिलिंग भी उपलब्‍ध कराएगी। प्रिंट मीडिया को इस तरह की चुनौतियों से उबरना सीखना होगा। उदाहरण के लिए, आज संचार क्रांति इतनी मजबूत हो गई है कि सिर्फ कुछ लोगों के द्वारा ही कहीं से भी इनफोर्मेशन जुटाई जा सकती है।

पुरकायस्‍थ का यह भी कहना है कि जिन कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार चली है, उन्‍हें उचित मुआवजा (compensation) भी दिया गया। निकाले गए पत्रकारों को कुछ शर्तों (नौकरी की अवधि अथवा उम्र) के साथ 3 महीने से लेकर रिटायरमेंट तक का मूल वेतन दिया जा रहा है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

16 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

16 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

16 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

16 hours ago