होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चुनावी रिपोर्टिंग के दिलचस्प अंदाज में प्रतीक त्रिवेदी सबके 'भैयाजी' ही बन गए...

चुनावी रिपोर्टिंग के दिलचस्प अंदाज में प्रतीक त्रिवेदी सबके 'भैयाजी' ही बन गए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश में चुनावी मौसम गरम है। राजनीतिक पार्टियां अपने पांच साल का विकास का नारा बुलंद कर रहीं हैं। वहीं देश की जनता दूरबीन लगाकर प्रदेश में विकास को तलाश रही है। और इन सब विकास और विनाश की लीला पर कैमरे की आंख लिए घूम रहे हैं प्रतीक त्रिवेदी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश में चुनावी मौसम गरम है। राजनीतिक पार्टियां अपने पांच साल का विकास का नारा बुलंद कर रहीं हैं। वहीं देश की जनता दूरबीन लगाकर प्रदेश में विकास को तलाश रही है। और इन सब विकास और विनाश की लीला पर कैमरे की आंख लिए घूम रहे हैं प्रतीक त्रिवेदी। प्रतीक न्यूज इंडिया18 में सीनियर एडिटर तो हैं ही लेकिन अपने शो 'भैयाजी कहिन' के बाद लोगों ने उनको नया नाम दे दिया है भैय्या जी...

प्रतीक त्रिवेदी पिछले डेढ महीने से उत्तर प्रदेश में हैं और वहां से अपना शो 'भैयाजी कहिन' लोगों के बीच जाकर कर रहे हैं इसलिए वो लोगों को और लोग उन्हें 'भैय्या भैय्या' पुकारने लगे हैं।

प्रतीक का शो खबरिया चैनलों का पॉपुलर शोज में अपनी एक अलग जगह बना चुका है। प्रतीक बिना लाग लपेट के विकास की जमीनी हकीकत दिखाते हैं। यही इस शो की यूएसपी भी है। प्रतीक के चेहरे पर जो एक्सप्रेशन आते हैं, वाकई उसे देखकर दर्शक का मन खुश हो जाता है। टीवी पर जिस दिलचस्प तरीके से उन्होंने चुनावी रिपोर्टिंग का एक अलहदा स्टाइल बनाया, वे देखकर दर्शक कुछ देर के लिए रिमोट को दूर रख देता है। कभी उनकी आंखे, तो कभी उनके हाथ तो कभी उनके चलने का स्टाइल, उनकी हर अदा अलहदा है।

प्रतीक यूपी के गांव-गांव और शहर-शहर जाकर न केवल जनता के मूड को एकदम अलग अंदाज में टटोल रहे हैं.. कहां कितना और कैसा विकास हुआ है उसकी भी खूब कलई खोल रहे हैं। कभी वे चाय की दुकान पर बैठ जाते हैं तो कभी बुजुर्गों के बीच उनके मन की बात जानने पहुंच जाते हैं। महिलाओं, बच्चियों से उनके अंदाज में विकास, चुनाव और उनके नजरिए की बात भी लोगों के सामने की पूरी कोशिश में लगे रहते हैं। चुनावी मौसम में शहरों में गलियों के चौक-चौराहों पर, गांव में पान की दुकान पर, चाय की दुकान पर चुनाव और चुनावी मजमा है। रैलियां हो रही हैं। नेता जी प्रशंसकों के साथ नए नए वादे लिए लोगों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रतीक भैयजी के स्टाइल में खूब मौज ले रहे हैं और दर्शको को अपने शो पर ठहरने के लिए रोक लेते हैं।

प्रतीक भैय्या जी से बात करते करते नेताओं की दल बदलू प्रवृति पर भी खूब चुटकी लेते नजर रहे हैं। चुनावी समर में एक पार्टी से दूसरी पार्टी में अपने आपको चमकाने पहुंचे नेताओं का चेहरा वो खासकर दिखाने की बात करते हैं। इस पूरे शो में उनका एक खास अंदाज जो खासा लोकप्रिय हुआ है- क्या बात है.. और पाजी जरा कैमरा तो पास लाओ... दर्शक न केवल प्रतीक के अंदाज को बल्कि जनता और नेताओं के बीच उनकी बातचीत और सवालों के अदाज को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से वो यूपी की राजधानी लखनऊ में डेरा जमाए हैं और चुनावी मैदान में उतरी भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा से पूछते हैं कि कल तक आप कांग्रेस का हाथ लिए घूम रही थीं और अब आप फूल खिलाए घूम रही हैं?

यकीन मानिए कुछ सेकेंड को रीता शांत हो गईं, मुस्कुराती रहीं फिर जब उन्होंने चिंतन मनन कर लिया फिर अपना मुंह खोला। वहीं कभी दलितों के घर विकास की गाथा गाती अखिलेश सरकार को विकास का आईना दिखाते हैं, जहां एक औरत रोती हुई कहती है वोट का का हैं दें देंगे.. लेकिन हमारे लिए का कुछ सरकार सचमुच में करेगी?

कहीं टूटी सड़के, कहीं 500 लोगों की बस्ती में एक पानी का बंबा(नल) क्या ये है विकास?

प्रतीक बताते हैं कि मैं जब लोगों के बीच होता हूं तो मैं भी वही होता हूं। उनके रंग में रंग जाता हूं उनकी दिल की बात सुनता हूं। फिर उनकी समस्या को उठाकर जवाब मांगता हूं। शायद यही वजह है कि मैं जहां भी जाता हूं लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं।

विकास की पोल खोलता ‘भैय्या जी’ अभी मार्च तक लोगों को विकास, नारा और नेता के साथ लोगों को खंगालता रहेगा। इस तरह का शो यह लोगों को बताता है कि मतदान के समय नेता को परखिए। अपने अधिकार जानिए। प्रतीक अपने शो के बारे में बताते हैं कि हम पत्रकारों का काम हैं जनता की बात को प्रशासन तक, नीति निर्माताओं तक पहुंचाना और नेताओं को यह बताना कि आप जो कर रहे हैं वो जनता देख रही है। मैं वही कर रहा हूं। मैं तो सिर्फ लोगों के बीच जाकर खड़ा हो जाता हूं। जहां लोग होते हैं, भीड़ होती है, वही होते है भैय्या जी कहिन.. जो भैय्या लोग कहते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

14 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

14 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

14 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

14 hours ago