होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Republic हिंदी की जिम्मेदारी संभालेंगे ये पत्रकार, अरनब ने खेला बड़ा दांव
Republic हिंदी की जिम्मेदारी संभालेंगे ये पत्रकार, अरनब ने खेला बड़ा दांव
पिछले कई महीनों से देश के चर्चित पत्रकार अरनब गोस्वामी के हिंदी चैनल को लेकर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले कई महीनों से देश के चर्चित पत्रकार अरनब गोस्वामी के हिंदी चैनल को लेकर मीडिया गलियारों में खूब चर्चा चल रही है। हिंदी टीवी मीडिया के कई बड़े पत्रकारों के नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि उनमें से कोई अरनब के हिंदी चैनल की कमान संभालेगा। पर अरनब गोस्वामी ने कई बड़े नामों को दरकिनार करते हुए एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने ‘रिब्लिक टीवी हिंदी’ की जिम्मेदारी पत्रकार शमशेर सिंह के कंधों पर डाली है। अब शमशेर सिंह को भी प्रूफ करना होगा कि उन्हें जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है वे उस पर शत-प्रतिशत खरा उतर सकें।
20 वर्षों से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले टीवी पत्रकार शमशेर सिंह ‘इंडिया टीवी’ और ‘आजतक’ के चर्चित चेहरों में से एक रहे हैं। 'जी हिन्दुस्तान' से पहले वे ‘इंडिया टीवी’ में बतौर एडिटर (करेंट अफेयर्स) कार्यरत थे। यहां वे नवंबर, 2013 से अप्रैल, 2017 तक रहे।
शमशेर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से ही की थी। अप्रैल, 1998 में उन्होंने ‘आजतक’ (AajTak) न्यूज चैनल से पत्रकारिता में अपना सफर शुरू किया और विभिन्न पदों पर रहते हुए यहां वे डिप्टी एडिटर तक बने। ‘आजतक’ में उन्होंने जापान सुनामी, वॉशिंगटन में न्यूक्लियर सम्मिट, कोपनहेगन सम्मिट से लेकर कई चुनावों और बड़ी घटनाओं को कवर किया। 16 साल बाद यानी 2013 में ‘आजतक’ के साथ उनका सफर थम गया और ‘इंडिया टीवी’, 'जी हिन्दुस्तान' और ‘इंडिया न्यूज’ के रास्ते होते हुए वे अब अपने सफर की नई मंजिल पर खड़े हैं।
शमशेर सिंह को एक्सक्लूसिव स्टोरीज और स्पेशल शोज का मास्टर माना जाता है। ‘आन द स्पॉट’ रिपोर्टिंग के लिए शमशेर को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिल चुका है। राजनीति के अलावा आंतरिक सुरक्षा और फॉरेन पॉलिसी पर भी उनकी खास पकड़ है।
टैग्स इंडिया न्यूज रिपब्लिक टीवी शमशेर सिंह