होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस नेटवर्क के जरिये तैयार होगी अरनब के ‘रिपब्लिक‍’ की ड्रीम टीम

...इस नेटवर्क के जरिये तैयार होगी अरनब के ‘रिपब्लिक‍’ की ड्रीम टीम

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। वरिष्‍ठ पत्रकार अरनब गोस्‍वामी ने अपने नए मीडिया टेक्‍नोलॉजी वेंचर ‘रिपब्लिक’ (Republic) के लिए मजबूत टीम तैयार करनी शुरू कर दी है। अपनी टीम के लिए टैलेंटेड लोगों की तलाश के लिए वेंचर द्वारा विश्‍व के सबसे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

वरिष्‍ठ पत्रकार अरनब गोस्‍वामी ने अपने नए मीडिया टेक्‍नोलॉजी वेंचर ‘रिपब्लिक’ (Republic) के लिए मजबूत टीम तैयार करनी शुरू कर दी है। अपनी टीम के लिए टैलेंटेड लोगों की तलाश के लिए वेंचर द्वारा विश्‍व के सबसे बड़े प्रोफेशनल नेटवर्क में से एक लिंक्‍डइन (LinkedIn) का सहारा लिया जा रहा है। इस वेंचर में न्‍यूज डेस्‍क, प्रॉडक्‍शन टीम, न्‍यूज एनॉलिसिस डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, वेबसाइट और एप टीम पर LinkedIn के द्वारा ही प्रोफशनल्‍स की नियुक्ति की जाएगी।

अरनब गोस्‍वामी के ‘REPUBLIC’ में इन लोगों का लगा है पैसा, देखें लिस्‍ट…

इस बारे में ‘रिपब्लिक’ के संस्‍थापक अरनब गोस्‍वामी ने कहा, ‘टेक्‍नोलॉजी पर आधारित कंपनी होने के कारण यह बहुत जरूरी था कि हमारे यहां नियुक्ति प्रक्रिया भी डिजिटल तरीके से हो। अपनी टीम को बेहतर बनाने के लिए हम खुली प्रक्रिया (Open Process) द्वारा नियुक्ति कर रहे हैं और लिंक्‍डइन ऐसा नेटवर्क है, जिसकी सहायता से हमें अपनी मजबूत टीम बनाने में मदद मिलेगी।’

इस बारे में लिंक्‍डइन इंडिया के डायरेक्‍टर (Talent Solutions) इरफान अब्‍दुल्‍ला का कहना है, ‘रिपब्लिक जैसे स्‍टार्टअप द्वारा विश्‍व स्‍तर पर इंडिया काफी आगे बढ़ने की दिशा में कदम बढ़ा  रहा है। रिपब्लिक की टीम तैयार करने में मदद करने को लेकर हम काफी उत्‍साहित हैं। हमें पूरा विश्‍वास है कि हम रिपब्लिक को बेहतर और उनके मनमाफिक टैलेंट उपलब्‍ध करा पाएंगे और वेंचर के उद्देश्‍य को पूरा करने में अपना योगदान दे सकेंगे।’ गौरतलब है कि अपनी डायनिमिक टीम को तैयार करने के लिए रिपब्लिक न्‍यूज इंडस्‍ट्री से इतर लोगों की भर्ती भी कर रहा है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

3 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

4 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

5 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

5 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago