होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT के मल्टीमीडिया एडिटर रहे रवि बाजपेयी की नई पारी...
HT के मल्टीमीडिया एडिटर रहे रवि बाजपेयी की नई पारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के डिजिटल विंग के मल्टीमीडिया एडिटर रवि बाजपेयी ने समूह को अलविदा कह दिया है और वे अब इंटरनेशनल सेंटर ऑफ जर्नलिस्ट्स (ICFJ) से जुड़ गए हैं। ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से रवि जनवरी, 2014 म
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के डिजिटल विंग के मल्टीमीडिया एडिटर रवि बाजपेयी ने समूह को अलविदा कह दिया है और वे अब इंटरनेशनल सेंटर ऑफ जर्नलिस्ट्स (ICFJ) से जुड़ गए हैं।
‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से रवि जनवरी, 2014 में जुड़े थे। इससे पहले वे सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट (Centre for Science and
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘आईआईएमसी’ से 2004 में अंग्रेजी पत्रकारिता में डिप्लोमा लेने के बाद रवि ने अपने करियर की शुरुआत ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से ही की थी। लगभग साढ़े तीन साल तक यहां काम करने के बाद जब उन्होंने अपना इस्तीफा दिया, तब वे सीनियर रिपोर्टर/कॉपी राइटर के तौर पर कार्यरत थे। इसके बाद वे ‘मेल टुडे’ चले गए, जहां वे ढाई साल तक रहे और इस दौरान उन्होंने दिल्ली के डिप्टी ब्यूरो चीफ का पदभार भी संभाला। यहां से अलग होने के बाद वे करीब ढाई सालों तक स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से जुड़े रहे। इंडियन एक्सप्रेस के बाद उन्होंने ‘सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट’ (Centre for Science and Environment) और फिर ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के लिए काम किया।
अपने करियर के दौरान ही उन्होंने साल 2011-12 में फिलीपींस की Ateneo de Manila यूनिवर्सिटी से एशियन सेंटर फॉर जर्नलिज्म (Asian Center for Journalism) में पीजी डिप्लोमा भी किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स