होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया की पहुंच को व्यापक बनाने के लिए राज्यवर्धन सिंह ने दिया ये सुझाव...
मीडिया की पहुंच को व्यापक बनाने के लिए राज्यवर्धन सिंह ने दिया ये सुझाव...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया की पहुंच को व्यापक बनाने के लिए सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने टीवी, रेडियो और वेब जैसे सूचना के विभिन्न माध्यमों के बीच तालमेल बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए विशेषज्ञों से ‘अलग तरह से सोचने’ की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया की पहुंच को व्यापक बनाने के लिए सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने टीवी, रेडियो और वेब जैसे सूचना के विभिन्न माध्यमों के बीच तालमेल बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए विशेषज्ञों से ‘अलग तरह से सोचने’ की अपील की है।
राठौड़ ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘हम डिजिटल मीडिया के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं, जो हमारी सरकार का विजन है और हमें सिर्फ शहरी आबादी तक ही नहीं ग्रामीण दर्शकों तक पहुंच बनाने की जरूरत है।’
उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर हम डीडी किसान को लें तो हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि यह कार्यक्रम यू-ट्यूब में भी उपलब्ध हो, साथ ही रेडियो से भी जुड़ा हो जिससे अगर यह किसी एक माध्यम पर उपलब्ध नहीं हो तो दर्शक इसे दूसरे माध्यम पर देख सकें। इसलिए मैं यह सुझाव देना चाहता हूं कि हमें अलग तरह से सोचने की जरूरत है और टीवी, रेडियो और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के बीच तालमेल बैठाने की जरूरत है।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स