होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती के CEO का कार्यकाल हुआ खत्म, अब इस अधिकारी ने संभाला पद...
प्रसार भारती के CEO का कार्यकाल हुआ खत्म, अब इस अधिकारी ने संभाला पद...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_33177" align="alignright" width="181"]
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_33177" align="alignright" width="181"]पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती से खबर है कि यहां निदेशक मंडल के सदस्य (फाइनेंस) राजीव सिंह ने सोमवार यानी आज अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। वे एस.सी.पांडा की जगह लेंगे, जिन्हें कार्यकाल रविवार को खत्म हो गया।
बता दें कि 14 जनवरी, 2017 को हैदराबाद में प्रसार भारती के चेयरमैन ए. सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांडा के रिटायर होने के बाद रिक्त पद को भरने पर विचार हुआ था, जिसमें अंतरिम सीईओ के रूप बोर्ड के सदस्य राजीव सिंह के नाम पर मुहर लग गई थी।
प्रसार भारती के पिछले सीईओ जवाहर सरकार ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से कुछ माह पूर्व पिछले साल अक्तूबर में इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद सदस्य (कार्मिक) पांडा को कार्यवाहक सीईओ नियुक्त किया गया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स