होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती के CEO एस.सी.पांडा की जगह लेंगे बोर्ड के ये सदस्य...
प्रसार भारती के CEO एस.सी.पांडा की जगह लेंगे बोर्ड के ये सदस्य...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_33177" align="alignleft" width="124"] राजीव सिंह[/caption]
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_33177" align="alignleft" width="124"]प्रसार भारती से खबर है कि यहां निदेशक मंडल के सदस्य (फाइनेंस) राजीव सिंह फरवरी में एस.सी.पांडा के रिटायर होने के बाद प्रसार भारती के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पद संभालेंगे।
प्रसार भारती के पिछले सीईओ जवाहर सरकार ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से कुछ माह पूर्व पिछले साल अक्तूबर में इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद सदस्य (कार्मिक) पांडा को कार्यवाहक सीईओ नियुक्त किया गया था। पांडा भी फरवरी में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, प्रसार भारती के चेयरमैन ए. सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को हैदराबाद में हुई बैठक में पांडा के रिटायर होने के बाद रिक्त पद को भरने पर विचार हुआ। बैठक में फैसला किया गया कि पांडा के रिटायर होने के बाद बोर्ड के सदस्य राजीव सिंह अंतरिम सीईओ का पदभार संभालेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स