होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, क्यों वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने BHU के वाइस चांसलर से मांगी माफी...
पढ़िए, क्यों वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने BHU के वाइस चांसलर से मांगी माफी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी को लेकर किए अपने ट्वीट पर माफी मांगी है। दरअसल सरदेसाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के शामिल होने को ल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी को लेकर किए अपने ट्वीट पर माफी मांगी है। दरअसल सरदेसाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के शामिल होने को लेकर दो ट्वीट किए थे, जिसके बाद से त्रिपाठी मीडिया के निशाने पर आ गए।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी से माफी मांगते हुए सरदेसाई ने रविवार की रात को ट्वीट किया, ‘मोदी के रोड शो में बीएचयू के वीसी की तस्वीरें वास्तव में गलत निकली। उनसे माफी मांग रहा हूं और ट्वीट वापस ले रहा हूं।’
The pics of BHU VC at Modi roadshow have turned out to be case of 'mistaken identity'. Apologising to him and withdrawing tweet.
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) March 6, 2017
यहां बता दें कि सरदेसाई ने ये दो ट्वीट 4 मार्च को वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जीसी त्रिपाठी के शामिल होने को लेकर किए थे। राजदीप ने कहा था- 'बीएचयू के वीसी मि. त्रिपाठी पीएम के राजनीतिक रोड शो में... ये कहां आ गए हम'।
राजदीप ने इसके बाद एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'सिर्फ भारत में ही ऐसा हो सकता है कि एक टीवी चैनल का मालिक एनडीए का सांसद हो और वो खुद को आजाद बताए, या एक वीसी चुनावी रोड शो में शामिल हो और यूनिवर्सिटी खुद को स्वायत्त कहे।'
राजदीप का ट्वीट आने के साथ ही मीडिया में यह खबर वायरल हो गई। तमाम मीडिया समूहों ने इस पर खबरें, ओपिनियन और रिपोर्ट दीं, जिसके बाद, मीडिया न्यूज पोर्टल ‘कैच’ से बातचीत में वाइस चांसलर त्रिपाठी ने रोड शो में हिस्सा लेने से साफ शब्दों में इनकार किया और इस तरह की खबरों को निराधार बताया।
उन्होंने इस संबंध में छपी खबर और ट्वीट पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'सवाल ये है कि पॉलिटिक्स के चलते यह सब हो रहा है।' उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का उनके नाम से हवाला दिया गया है, उसका नाम एसएन त्रिपाठी है। वे बोले, 'एसएन त्रिपाठी ऐडमिनिस्ट्रेटर हैं, उन्हें वहां होना ही था।
उन्होंने इसके बाद मीडिया से निवेदन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को निहित स्वार्थों की राजनीति का केंद्र न बनाया जाए। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल होने संबंधी खबर छापने वाले सभी मीडिया समूहों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
इस संबंध में जब सरदेसाई से ‘कैच’ द्वारा उनके ट्वीट का आधार और स्रोत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके प्रड्यूसर ने विडियो न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ की फीड में त्रिपाठी को मोदी के साथ देखा था, इसके बाद ही उन्होंने त्रिपाठी के रोड शो में शामिल होने संबंधित ट्वीट किया था। उन्होंने इस फुटेज का एक स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर पोस्ट किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स