होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, जब इस अखबार ने वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को बताया ‘संदिग्ध आतंकी’

पढ़िए, जब इस अखबार ने वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को बताया ‘संदिग्ध आतंकी’

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ओडिशा के लोकप्रिय अखबार ‘संबाद’ खुद उस समय एक खबर बन गया, जब उससे एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल अखबार ने अपने फ्रन्ट पेज पर ‘संदिग्ध आतंकी’ की जगह मशहूर टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई का स्कैच आतंकी के रूप में प्रकाशित कर दिया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

ओडिशा के लोकप्रिय अखबार ‘संबाद’ खुद उस समय एक खबर बन गया, जब उससे एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल अखबार ने अपने फ्रन्ट पेज पर ‘संदिग्ध आतंकी’ की जगह मशहूर टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई का स्कैच आतंकी के रूप में प्रकाशित कर दिया।

दरअसल गुरुवार की सुबह महाराष्ट्र में मुंबई के पास उरन में छह संदिग्ध लोगों की सूचना मिली थी जिसके बाद नौसेना अलर्ट पर आ गई थी। इन लोगों ने पठानी सूट पहने थे और उनके पास हथियार थे। इसी आधार पर मुंबई पुलिस ने संदिग्धों में से एक का स्केच जारी किया। लेकिन ओडिशा के अखबार 'संबाद' ने अपने पहले पन्ने पर एक संदिग्ध की तस्वीर छापी। यह तस्वीर राजदीप सरदेसाई से काफी मिलती जुलती थी।

मामला तब सामने आया जब राजदीप सरदेसाई ने टि्वटर पर इसे लेकर ट्वीट किया। राजदीप ने अखबार पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘अभी देखा कि ट्विटर पर झूठ फैलाने वाले लोगों से मिली जानकारी के आधार पर एक ओडिया अखबार में संदिग्ध के रूप में मेरी तस्वीर छापी है। ये लोग युद्ध के बिना ही मुझे मार देंगे।’

एक अन्य ट्वीट में अखबार को टैग करते हुए राजदीप ने लिखा, ‘क्या यह पत्रकारिता है? आपको मेरी तस्वीर लगाने पर शर्म आनी चाहिए।’ राजदीप सरदेसाई के इस ट्वीट के कुछ घंटों बाद संबाद अखबार ने राजदीप सरदेसाई से ट्वीट कर अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी।   हालांकि इसका जवाब देते हुए राजदीप ने ट्वीट किया, ‘माफी स्वीकार की, लेकिन उम्मीद करता हूं कि आप इसे उतनी ही प्रमुखता देंगे और अखबार के पहले पन्ने पर छापेंगे और अपने पत्रकारों के लिए रिफ्रेशर कोर्स करवाएं।’ इसके उत्तर में अखबार ने शनिवार को अपने पहले पन्ने पर राजदीप की तस्वीर के साथ माफीनामा छापा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

14 minutes ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

2 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

6 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

11 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

2 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

11 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

14 minutes ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

12 hours ago