होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom18 को झटका, राज नायक ने उठाया ये बड़ा कदम...

Viacom18 को झटका, राज नायक ने उठाया ये बड़ा कदम...

मीडिया और ऐंटरटेनमेंट कंपनी ‘वायकॉम18’ (Viacom18) से एक बड़ी खबर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

मीडिया और ऐंटरटेनमेंट कंपनी ‘वायकॉम18’ (Viacom18) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जाता है कि कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) राज नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि हाल ही में कंपनी में पोर्टफोलियो में हुआ बदलाव भी उनके इस्तीफे का एक कारण हो सकता है।  

टेलिविजन इंडस्ट्री में अपने 25 साल के कॅरियर में राज नायक विभिन्न मीडिया कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं। इसी साल दो जनवरी को उन्‍होंने टेलिविजन इंडस्‍ट्री में अपनी सिल्‍वर जुबली भी मनाई थी। अपने इस 25 साल के सफर के दौरान राज नायक ने न सिर्फ बतौर प्रोफेशनल सफलता की ऊंचाइयां छुईं, बल्कि एक बेहतर इंसान के रूप में भी इंडस्‍ट्री को काफी प्रभावित किया है।

राज नायक इंडस्‍ट्री के जाने-माने नाम हैं और विभिन्‍न निकायों जैसे इंडियन ब्रॉडकास्‍टर्स फाउंडेशन, ऐडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया और द इंटरनेशनल ऐडवर्टाइजिंग एसोसिएशन-इंडिया चैप्‍टर से भी जुड़े रहे हैं।

राज नायक ने वर्ष 1993 में स्टार इंडिया (Star India) से अपना कॅरियर शुरू किया था। उनका नाम भारत में स्टार टीवी ग्रुप के संस्थापक सदस्यों में शामिल है। वह करीब दस साल तक स्टार इंडिया से जुड़े रहे और एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) के पद तक पहुंचे थे। वह सात साल से ज्यादा समय तक Viacom18 के चैनल ‘कलर्स’ (Colors) के सीईओ भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बोल्ड फैसले लिए और इंडियन टेलिविजन में हॉलिवुड ब्लॉकबस्टर 24 का भारतीय संस्करण समेत आमना सामना, मधुवाला, उड़ान, शक्ति, नागिन जैसे कई शो शुरू कराए। द अनुपम खेर शो, मिशन सपने, राइजिंग स्टार, गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स, द इंडियन टेलिविजन अवॉर्ड्स, द कलर्स स्टारडस्ट अवॉर्ड्स, आईआईएफए और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जैसे शो शुरू करने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।

'वायकॉम18' जॉइन करने से पहले राज नायक ने अपनी मीडिया कंसल्टेंट और सेल्स एंड मार्केटिंग कंपनी ‘Aidem Ventures’ भी शुरू की थी। अपनी कंपनी शुरू करने से पहले वह सात साल से ज्यादा समय तक एनडीटीवी मीडिया लिमिटेड में बतौर सीईओ जिम्मेदारी संभाल रहे थे।


टैग्स वायकॉम18 राज नायक
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

5 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

14 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago