होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की कमान फिर संभालेंगे ये वरिष्ठ पत्रकार...
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की कमान फिर संभालेंगे ये वरिष्ठ पत्रकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार व इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटोरियल डायरेक्टर (पब्लिशिंग) राज चेंगप्पा को एक बार फिर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। शनिवार को एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की सालाना आम बैठक में र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार व इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटोरियल डायरेक्टर (पब्लिशिंग) राज चेंगप्पा को एक बार फिर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है।
शनिवार को एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की सालाना आम बैठक में राज चेंगप्पा को एक बार फिर इसके अध्यक्ष के तौर पर चुना गया। वहीं प्रकाश दुबे को महासचिव के तौर पर चुना गया।
वहीं गिल्ड ने कल्याणी शंकर को कोषाध्यक्ष के तौर पर चुना है।
वहीं बैठक में गिल्ड ने फैसला लिया कि भारत में आपराधिक मानहानि पर नए सिरे से गौर किया जाना चाहिए और इसे रद्द करने के लिए कानूनी विकल्प तलाशे जाने चाहिए।
पत्रकारिता के क्षेत्र में चेंगप्पा को 30 सालों से भी ज्यादा का अनुभव है। वे फिलहाल इंडिया टुडे समूह के साथ कार्यरत है। मार्च, 2015 में उन्होंने 'इंडिया टुडे' बतौर मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया था। इससे पहले वे अंग्रेजी दैनिक 'द ट्रिब्यून' के एडिटर-इन-चीफ भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2010 में ‘द ट्रिब्यून’ जॉइन किया था
उन्हें कई प्रतिष्ठित भारतीय अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं, जिनमें उन्हें 1998 में पॉलिकल एनालेसिस व रिपोर्टिंग के लिए ‘प्रेम भाटिया अवॉर्ड’ और 1987 में रूरल रिपोर्टिंग के लिए ‘स्टेट्समैन अवॉर्ड’ शामिल है।
चेंगप्पा भारत के परमाणु हथियारों पर ‘Weapons of Peace: The Secret Story of India’s Quest to be a Nuclear Power’ नाम से एक किताब भी लिख चुके हैं, जो काफी लोकप्रिय रही है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स