होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक साल बाद राहुल चौधरी ने की मेनस्ट्रीम मीडिया में वापसी...
एक साल बाद राहुल चौधरी ने की मेनस्ट्रीम मीडिया में वापसी...
राहुल चौधरी ने करीब एक साल के अंतराल के बाद एक बार फिर मीडिया में वापसी की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राहुल चौधरी ने करीब एक साल के अंतराल के बाद एक बार फिर मीडिया में वापसी की है। इस बार उन्होंने टीवी9 समूह का हाथ थामा है। मिली जानकारी के मुताबिक, वे समूह के जल्द ही लॉन्च होने वाले हिंदी न्यूज चैनल का हिस्सा बन गए हैं। वे यहां इनपुट हेड की भूमिका निभाएंगे।
राहुल ने कई प्रतिष्ठित मीडिया घरानों के साथ काम किया है, जिनमें ‘इंडिया टीवी’ (INDIA TV), ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV TODAY NETWORK), ‘डीडी न्यूज’ (DD NEWS), ‘जी न्यूज’ (ZEE NEWS) और ‘सहारा समय’ (SAHARA SAMAY) शामिल है।
नवंबर, 2013 से सितंबर, 2017 तक राहुल ‘इंडिया टीवी’ में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर की भूमिका में थे। यहां उन्होंने न केवल 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए कंटेंट तैयार किया, बल्कि दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, गोवा और असम विधान सभा चुनावों के लिए कंटेंट की प्लानिंग भी की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई अन्य शोज के लिए भी अपना योगदान दिया।
राहुल इसके पहले ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के साथ जुड़े हुए थे, जहां उन्होंने एक लंबी पारी खेली। वे अप्रैल, 2004 से अक्टूबर, 2013 तक यहां बतौर एडिटर (असाइनमेंट) रहे। उन्होंने ‘आजतक’(AAJTAK) के अतिरिक्त ‘दिल्ली आजतक’ (DILLI AAJ TAK), ‘तेज’ (TEZ) और ‘हेडलाइंस टुडे’ (HEADLINES TODAY) के एडिटोरियल में अपना इनपुट दिया। हालांकि यहां ये उनकी दूसरी पारी थी। अपनी पहली पारी उन्होंने 2002 से 2004 तक निभाई। तब वे असाइनमेंट में प्रड्यूसर की भूमिका में थे। लेकिन बीच में वे कुछ समय तक ‘डीडी न्यूज’का हिस्सा बने और असाइनमेंट एडिटर की भूमिका निभाई।
टीवी टुडे से पहले राहुल कुछ समय तक ‘जी न्यूज’में भी न्यूज कोऑर्डिटेर के तौर पर अपना योगदान दे चुके हैं। साल 2002 में सहारा समय छोड़कर वे ‘जी न्यूज’पहुंचे थे। 1999 से 2002 तक वे ‘सहारा समय’ के साथ रहे।
टैग्स राहुल चौधरी