होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया मुगल राघव बहल इस मीडिया ग्रुप का कर सकते हैं टेकओवर!

मीडिया मुगल राघव बहल इस मीडिया ग्रुप का कर सकते हैं टेकओवर!

सैफ अहमद खां ।। पिछले कुछ वर्षों से समय-समय पर इस तरह की रिपोर्ट्स आती रही हैं कि उद्यमी श्रीन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

सैफ अहमद खां ।।

पिछले कुछ वर्षों से समय-समय पर इस तरह की रिपोर्ट्स आती रही हैं कि उद्यमी श्रीनी राजू ‘टीवी9 ग्रुप’ (TV9 Group) में अपने शेयर को बेचने जा रहे हैं। एक बार यह मामला फिर उठने लगा है। यदि सूत्रों के दावों पर विश्‍वास करें तो राजू TV9 Group में अपने शेयरों को बेचने के लिए ‘नेटवर्क 18’ (Network 18) के संस्थापक रह चुके और ‘क्विंटिलियन मीडिया’ (Quintillion Media) के वर्तमान संस्‍थापक राघव बहल से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि पहले यह कहा जा रहा था कि इन शेयरों के लिए ‘जी’ (Zee) के मालिक सुभाष चंद्रा से बातचीत चल रही है। हालांकि, राघव बहल ने इस तरह की खबरों को बेबुनियाद बताया है। इस बारे में एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) ने राजू से उनका पक्ष जानने का काफी प्रयास किया लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला।

समय-समय पर इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं कि TV9 में राजू के 500 से 600 करोड़ रुपये के शेयर हैं। TV9 का संचालन ‘Associated Broadcasting Company Limited’ (ABCL) द्वारा किया जाता है, जिसकी स्‍थापना रवि प्रकाश ने की थी। इस नेटवर्क के तहत प्रादेशिक चैनलों (regional channels) जैसे तेलुगु, कन्‍नड़, गुजराती और मराठी भाषा में चैनलों का संचालन किया जाता है।

यदि आंकड़ों की बात करें तो वित्‍तीय वर्ष 2015-16 (fiscal year 2015-16) के आखिर में TV9 ग्रुप के छह चैनलों ने 188.56  करोड़ रुपये का रेवेन्‍यू (unaudited) कमाया था।

इस आधार पर एक्सचेंज4मीडिया का मानना है कि 2016-17 के फाइनेंसियल प्रोजेक्‍शन के तहत 21.07 प्रतिशत अथवा 40 करोड़ रुपये बढ़कर यह राशि 228.30 करोड़ रुपये हो जाएगी।

इसके अलावा Earnings before interest, tax, depreciation and amortization (EBITDA) के भी 25.61 करोड़ रुपये बढ़कर 37.98 करोड़ रुपये से 63.59 करोड़ रुपये होने की संभावना है।

TV9 तेलुगु और TV9 कन्‍नड़ ने वित्‍तीय वर्ष 2015-16 (fiscal year 2015-16) में 136.91 करोड़ रुपये का रेवेन्‍यू कमाया था। वित्‍त वर्ष 2016-17 (financial year 2016-17) की समाप्ति पर यह आंकड़ा 150 करोड़ रुपये से आगे जाने की उम्‍मीद है।

इन दोनों चैनलों के अलावा News9, TV1, गुजराती और मराठी चैनलों ने इसमें 50 करोड़ रुपये से कुछ अधिक का योगदान दिया था। माना जा रहा है कि 2016-17 में यह राशि 70 करोड़ रुपये तक हो जाएगी।

अब यदि बहल के नेटवर्क18 के बैकग्राउंड की बात करें तो देश का मीडिया जगत सांसे थामकर उनके अगले कदम का इंतजार कर रहा है और माना जा रहा है कि वे TV9 ग्रुप का अधिग्रहण (acquisition) कर सकते हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब मुकेश अंबानी द्वारा नेटवर्क18 के अधिग्रहण के बाद से बहल ने टेलिविजन की दुनिया में दिलचस्‍पी दिखार्इ है। ‘क्विंट’ (Quint) की ‘ब्‍लूमबर्ग’ (Bloomberg) के साथ मिलकर Bloomberg Quint की स्‍थापना के पीछे भी यही कारण था। लेकिन TV9 के अधिग्रहण के बाद बहल के लिए एक नई पारी की शुरुआत होगी। बहल को नेटवर्क 18 के दिनों में विदेशी ब्रैंड्स के साथ महत्‍वपूर्ण साझेदारी के लिए भी जाना जाता है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

15 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

15 hours ago