होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Radio City ने शुरू किया नया कैंपेन, ये है खासियत
Radio City ने शुरू किया नया कैंपेन, ये है खासियत
इस दिवाली निजी एफएम रेडियो स्टेशन ‘रेडियो सिटी 91.1’ ने एक हफ्ते का नया कैंपेन..
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
इस दिवाली निजी एफएम रेडियो स्टेशन ‘रेडियो सिटी 91.1’ ने एक हफ्ते का नया कैंपेन ‘स्त्रीदम’ (StreeDum) शुरू किया है। इस कैंपेन का उद्देश्य महिला शक्ति को एक नई पहचान देना और लोगों की उस सोच को बदलना है, जो महिलाओं को उपभोग की वस्तु समझते हैं।
आरजे सलिल और अर्चना इस कैंपेन के जरिये लोगों को इस मुद्दे पर जागरूक करने का काम करेंगे। यही नहीं, इस शो के माध्यम से श्रोता अपनी निजी जिंदगी के अनुभवों को भी शेयर कर सकते हैं। ‘रेडियो सिटी’ पर मौजूद विशेषज्ञ लोगों को तमाम तरह के उत्पीड़न के बारे में जागरूक करने के साथ ही यह भी बताएंगे कि इस तरह की स्थिति में किस तरह की कानूनी सहायता ली जा सकती है। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ‘रेडियो सिटी’ की ओर से नुक्कड़ नाटक भी आयोजित कराए जाएंगे।
यही नहीं, ‘रेडियो सिटी’ की ओर से लोगों को यह भी बताया जाएगा कि महिलाओं से किस तरह सभ्य तरीके से पेश आना चाहिए। दिवाली को देखते हुए ‘रेडियो सिटी’ की ओर से लोगों के बीच ब्रैंडेड क्रैकर बॉक्स भी वितरित किए जाएंगे, जिन पर कई रचनात्मक संदेशों के साथ यह भी लिखा होगा ‘मेरा नाम आरजे अर्चना है, पटाखा नहीं।’
इस बारे में ‘रेडियो सिटी’ के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर कार्तिक कल्ला ने कहा कि रेडियो के द्वारा वे सामाजिक मुद्दों को उठाते रहते हैं। यह कैंपेन भी इसी पहल का हिस्सा है।
टैग्स रेडियो सिटी स्त्रीदम