होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee मीडिया से बड़ी खबर, Exe. Director व CEO ने दिया इस्तीफा
Zee मीडिया से बड़ी खबर, Exe. Director व CEO ने दिया इस्तीफा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर व सीईओ आर.के. अरोड़ा ने अपने पद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उनका अगला कदम क्या होगा, इस पर उन्होंने कहा कि ‘मैं फिलहाल कुछ बड़े विकल्पों पर काम कर रहा हूं।’
बता दें कि पिछले साल मई महीने में वे जी मीडिया ग्रुप में बतौर सीओओ जुड़े थे। लेकिन ठीक एक साल बाद उन्हें यहां तीन साल के लिए एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर व सीईओ के पद की जिम्मेदारी दे दी गई, लेकिन अपने प्रमोशन के कुछ महीने बाद ही उन्होंने कंपनी को अपना इस्तीफा दे दिया और कंपनी ने उसे स्वीकार भी कर लिया।
अक्टूबर 2015 में तत्कालीन सीईओ ए.के. पंडित के छोड़ने के बाद ही उन्हें यहां सीईओ की जिम्मेदारी दी गई थी।
अरोड़ा को 24 सालों का अनुभव है। जी मीडिया से पहले वे न्यूज नेशन के सीईओ थे और इससे पहले उन्होंने Inx News में सीईओ के पद पर, News24 में सीईओ के पद पर और India TV में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर व सीएफओ के पद पर काम किया। वे मीडिया इंडस्ट्री से बाहर भी काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स