होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘The Quint’ की CEO रितु कपूर ने भरी कामयाबी की एक और नई उड़ान...
‘The Quint’ की CEO रितु कपूर ने भरी कामयाबी की एक और नई उड़ान...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘Quintillion Media’ की सह संस्थापक और सीईओ रितु कपूर को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित ‘रॉयटर्स इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ जर्नलिज्म’ (RISJ) के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल किया गया है। रितु कपूर के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘Quintillion Media’ की सह संस्थापक और सीईओ रितु कपूर को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित ‘रॉयटर्स इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ जर्नलिज्म’ (RISJ) के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल किया गया है। रितु कपूर के अलावा बोर्ड में हफिंगटन पोस्ट (Huffington Post) के पूर्व सीईओ जिम्मी मेमैन और गूगल के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजिक रिलेशंस (न्यूज एंड पब्लिशर्स) माधव चिनप्पा को भी शामिल किया गया है।
अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में रितु कपूर का कहना है, ‘अभी यह शुरुआत है और अभी मुझे बहुत कुछ करना है।’ उन्होंने कहा कि आज के समय में न्यूज के क्षेत्र में तेजी से काफी बदलाव हो रहे हैं ऐसे में मीडिया पर नजर रखने की जरूरत है जिससे इसकी प्रामाणिकता (honesty) को सुनिश्चित किया जा सके।
दुनिया भर के टॉप मीडिया प्रोफेशल्स को एक मंच पर लाकर एडवाइजरी बोर्ड पत्रकारिता की दुनिया में इंस्टीट्यूट और बड़े संगठनों के बीच एक नेटवर्क का काम कर रहा है। RISJ के एडवाइजरी बोर्ड का मुख्य काम अपनी विशेषता और अनुभव द्वारा इंस्टीट्यूट के रिसर्च को उचित दिशा-निर्देश देना है।
RISJ के नियमों के अनुसार, एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों का चुनाव तीन वर्षों के लिए किया जाता है, हालांकि बाद में यह कार्यकाल रीन्यू भी किया जा सकता है। एडवाइजरी बोर्ड का एक काम इंस्ट्रीट्यूट की निवेशकों से बातचीत में मदद करना भी है जिससे वह फंड जुटा सकें।
गौरतलब है कि मीडिया के क्षेत्र में एकेडमिक रिसर्च के लिए वर्ष 2006 में रॉयटर्स इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई थी। ‘नेटवर्क 18’ से अलग होने के बाद रितु कपूर और उनके पति राघव बहल ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए मोबाइल-फर्स्ट न्यूज प्लेटफार्म ‘The Quint’ लॉन्च किया और ‘Bloomberg’ से पार्टनरशिप भी की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स