होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पेड न्‍यूज मामले में CM व Deputy CM समेत कई पर गिरी गाज...

पेड न्‍यूज मामले में CM व Deputy CM समेत कई पर गिरी गाज...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्‍यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को पेड न्‍यूज (paid news) के मामले में नोटिस थमाया गया है। लंबी (Lambi) और जलालाबाद (Jalalabad) विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने पीटीसी (PTC) न्‍यूज चैनल पर पेड न्‍यूज चलाने के मामले में यह नोटिस जारी किया है।  नोटिस में पिता-पुत्र दोनों से जवाब मांगा गया है कि न्‍यूज कवरेज पर किए गए खर्चे को उनके चुनावी खर्च में क्‍यों नहीं शामिल किया गया है।

इसके अलावा गिद्दड़बाहा (Gidderbaha) से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा और कांग्रेस प्रत्याशी दर्शन लाल  को भी नोटिस जारी किया गया है।

सुखबीर बादल की पीटीसी चैनल में ज्‍यादा हिस्‍सेदारी है। गौरतलब है कि अखबारों और टीवी चैनल्‍स में पेड न्‍यूज पर नजर रखने के लिए ‘मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी’ (MCMC) बनाई गई है। इस कमेटी ने यह मामला पकड़ा था। इसके अलावा कमेटी ने एक हिन्‍दी अखबार में मुख्‍यमंत्री के पक्ष में पेड न्‍यूज का एक मामला भी उठाया था और उसे नोटिस जारी किया था।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि 48 घंटे में इसका जवाब न देने पर माना जाएगा कि पिता-पुत्र ने इसे पेड न्‍यूज मान लिया है और इसके बाद उनसे निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि एक पंजाबी अखबार में पेड न्‍यूज के मामले में भी सुखबीर को नोटिस जारी किया गया है।

अतिरिक्‍त मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने बताया कि अब तक पेड न्यूज संबंधी 50 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 19 मामलों में पेड न्यूज साबित हुई हैं, जिनके खर्च प्रत्याशियों के खाते में जोड़े जा चुके हैं। वहीं सात मामले खारिज कर दिए गए हैं, जबकि 24 मामलों में अभी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अब तक 4431 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमे से 4218 का निपटारा कर दिया गया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

21 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

21 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

4 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

21 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

21 hours ago